देश

Published: Feb 19, 2022 12:04 PM IST

Punjab Assembly Election 2022पंजाब में वोटिंग से एक दिन पहले बढ़ी नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें, डीएसपी ने क्रिमिनल मानहानि का मामला दर्ज कराया

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo ANI

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Assembly Election 2022) के मद्देनजर मतदान कल होना है। राज्य में 117 सीटों पर रविवार को वोटिंग होनी है। इससे पहले ही कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बताना चाहते हैं कि अमृतसर ईस्ट सीट पर चुनाव लड़ रहे पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चंडीगढ़ के डीएसपी ने क्रिमिनल मानहानि का मामला दर्ज कराया है।

ज्ञात हो कि पंजाब के चंडीगढ़ के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने नवजोत सिंह सिद्धू के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में क्रिमिनल मानहानि का केस दर्ज किया है। डीएसपी का कहना है कि वर्ष 2021 में एक रैली के दौरान पुलिस के विरुद्ध अपने कमेंट्स के लिए बिना शर्त माफी मांगने में कांग्रेस नेता विफल रहे। 

गौर हो कि पिछले साल दिसंबर महीने में राज्य के पूर्व मंत्री अश्निनी सेखड़ी की रैली में पहुंचे कांग्रेस नेता ने पंजाब पुलिस की खिल्ली उड़ाई थी। सिद्धू ने यहां तक कह दिया था कि अश्विनी सेखड़ी अगर एक धक्का मार दें तो थानेदार की पैंट गीली हो जाती है।