देश
Published: Sep 18, 2021 04:41 PM ISTAmrinder Singh Resignsपंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली: पंजाब (Punjab) में जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (CM Captain Amarinder Singh) ने शनिवार को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा (Resign) दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
बता दें कि, पंजाब कांग्रेस में लगातार नोकझोंक जारी थी। अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विवाद कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने पिछले दिनों सुलझाया था। लेकिन इसके बावजूद पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था।
सूत्रों के अनुसार, पंजाब कांग्रेस में लगातार जारी घमासान के बीच अमरिंदर सिंह ने AICC द्वारा बुलाई गई बैठक को लेकर नाराजगी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने सोनिया गांधी के समक्ष भी अपनी नाराज़गी जताई थी। उनका कहना है कि, पार्टी के भीतर उन्हें दरकिनार करना ठीक नहीं है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि, उन्हें दरकिनार किया जाएगा तो वे मुख्यमंत्री बने नहीं रहना चाहते हैं।
वहीं कांग्रेस आलाकमान ने शनिवार शाम मामला सुलझाने के लिए बैठक बुलाई थी। इसके आज दिल्ली से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन भी पंजाब पहुंचे। कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पहुंचे थे। खबर है कि, इस बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू खेमे की तरफ से अमरिंदर सिंह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव दिया गया।
बता दें कि, सिद्धू ने 2022 चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा किए गए 18 वादों को पूरा करने की मांग की थी। इसके अलावा, उनके समर्थकों ने भी पंजाब के सीएम को हटाने की मांग की थी।