देश

Published: Jun 26, 2022 08:53 AM IST

Sarabjit Singh's sister passes awayपाकिस्तान में मारे गए सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का हुआ निधन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह (Sarabjit Singh) की पाकिस्तान की जेल में मौत हुई थी। उन्हें पाकिस्तान के जेल में मारा गया था। अब उनकी बहन का निधन हो गया। सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर (Dalbir Kaur) का शनिवार देर रात निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा। 

दलबीर कौर (Dalbir Kaur) का अंतिम संस्कार आज पंजाब के भिखीविंड में किया जाएगा। अपने भाई को पाकिस्तान से भारत वापस लाने के लिए दलबीर कौर ने मुहिम छेड़ी थी। सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर दिसंबर 2016 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुई थीं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है।  

बता दें कि, भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को 1991 में पाकिस्तान की एक अदालत ने जासूसी के लिए मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि सरकार ने 2008 में सरबजीत को फांसी देने पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी थी।  लेकिन, साल 2013 में लाहौर में कैदियों के हमले के बाद सरबजीत की मौत हो गई थी।