देश

Published: Feb 07, 2022 03:03 PM IST

Gurmeet Ram Rahimबलात्कार के दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो, चुनाव से पहले सियासी मायने लगने शुरू

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File

नई दिल्ली: जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे बलात्कार के दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को 21 दिनों की फरलो मिल गई है। बताना चाहते हैं कि एक निश्चित समय के लिए मिली छुट्टी को फरलो कहा जाता है। यह कानून के मामलों में आमतौर पर जेल में लंबी सजा काट रहे कैदियों को मिलती है। 

ज्ञात हो कि साल 2017 के बाद से जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को पहली बार छुट्टी दी गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज शाम वे जेल से बाहर आ सकते हैं। डेरा प्रमुख के फरलो मिलने के बाद पंजाब चुनाव से ठीक पहले सियासी मायने लगने शरू हो गए हैं। पिछले साल पंचकुला कोर्ट ने हत्या मामले में राम रहीम और चार अन्य- कृष्णलाल, जसबीर सिंह, अवतार सिंह और सबदिल को आठ अक्टूबर को दोषी करार दिया था। इस केस में सीबीआई ने राम रहीम की मौत की सजा की मांग कोर्ट में की थी।

गौरतलब है कि साल 2017 में दो अनुयायियों के साथ दुष्कर्म के जुर्म में डेरा प्रमुख को 20 साल की सजा सुनाई गई थी। फिर सीबीआई की एक विशेष अदालत ने डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की साल 2002 में हत्या के मामले में भी गुरमीत राम रहीम सहित चार अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई सुनवाई थी। डेरा सच्चा सौदा चीफ फिलहाल रोहतक की सुनरिया जेल में सजा काट रहा है।