11:52 AMJan 26, 2021
गणतंत्र दिवस की परेड ख़त्म,PM मोदी कर रहे लोगों का अभिवादन

राजपथ पर गणतंत्र दिवस का जश्न खत्म हो गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद फिर से वापस राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गए हैं.  PM नरेंद्र मोदी ने इस बार भी हर बार की तरह रवाना होने से पहले आम लोगों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं.

Read more


नयी दिल्ली. आज का दिन हमारे देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है। आज भारत (India) अपना 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। सर्दी के इस मौसम में आज हमारे देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के राजपथ पर  फिर ऐतिहासिक परेड (Republic Day Parade) निकलेगी, जिसमें दुनिया को भारत अपनी ताकत से रूबरू कराएगा। गणतंत्र दिवस की परेड इस बार कई मायनों में आज खास होने वाली है। आज पहली बार राफेल (Rafale) इस परेड में अपना दम दिखने वाला है। साथ ही इन सबसे अलग आज हर किसी की नजरें किसानों की ट्रैक्टर रैली पर भी रहने वाली हैं। 

गौरतलब है कि भारत (India) आज अपना 72 वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। इसको लेकर पूरे देश में उमंग और उत्साह है। इस दिन आयोजित होने वाली परेड की पूरी तैयारियाँ पूरी कर ली  गई है। यह एक त्यौहार से कम नहीं है। इस दिन लोग जाती, धर्म, संप्रदाय को भूल कर देश भक्ति के रंग  में रंग जाते हैं। आज ही के दिन हर साल नई दिल्ली में राजपथ पर एक गणतंत्र दिवस परेड आयोजित की जाती है। दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा इंडिया गेट में अमर जवान ज्योति पर उन सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ होती है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। राष्ट्रपति राजपथ पर झंडा फहराते हैं और प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के साथ कई महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्ति परेड के लिए मौजूद होते हैं।

आज राजपथ पर होनेवाले कार्यक्रम का ये शेड्यूल रहेगा। आइये देखें क्या ख़ास है आज: