देश

Published: Mar 30, 2023 10:22 AM IST

Ram Navami 2023सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रामनवमी पर बनाई अद्भुत कलाकृति, हाथ में तीर कमान के साथ नजर आए भगवान राम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic : Sudarsan Pattnaik

मुंबई : आज यानी 30 मार्च को देशभर में ‘रामनवमी’ (Ram Navami) का पावन त्यौहार मनाया जा रहा है। यह पर्व हिंदू धर्म के लिए बड़ा शुभ माना जाता है। क्योंकि, रामनवमी के दिन ही भगवान श्री राम ने अयोध्या में राजा दशरथ के घर पर जन्म लिया था। इसी वजह से रामनवमी पर्व पर व्रत और पूजा करने का बहुत ज्यादा पुण्य फल बताया गया है। 

सैंड आर्टिस्ट ने बनाई कलाकृति 

तो वहीं इस समय सोशल मीडिया पर मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक (Sudarshan Patnaik) द्वारा रामनवमी के मौके पर रेत पर बनाई गई कलाकृति खूब सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत पर भगवान राम की बेहद आकर्षित कलाकृति बनाई है। जिसे उन्होंने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

क्या है इस कलाकृति में?

सुदर्शन पटनायक द्वारा बनाई गई कलाकृति में आप देख सकते है कि भगवान राम हाथ में तीर-कमान लिए नजर आ रहे हैं। साथ ही इस तस्वीर में अयोध्या का भी नजारा दिखाई दे रहा है। जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस कलाकृति को बड़ी ही खूबसूरती से बनाया गया है। 

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर 

ट्विटर पर तस्वीर को पोस्ट करते हुए आर्टिस्ट ने लिखा, “रामनवमी के शुभ अवसर पर। ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर संदेश Happy Ram Navami के साथ मेरा सैंडआर्ट। जय श्री राम। फिलहाल, इस तस्वीर को ट्विटर पर खूब पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही लोग इसे रीट्वीट कर इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।