देश

Published: Feb 21, 2023 08:24 PM IST

Sansad Ratna Award 2023संसद रत्न अवार्ड की घोषणा, CPM के टीके रंगराजन को मिला Life Time Achievement Award, ये 13 सांसद भी हुए सन्मानित

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: संसद रत्न अवॉर्ड 2023 की आज (20 फरवरी) घोषणा की गई। इनमें 13 सांसद, 2 पार्लियामेंट्री कमेटी और 1 लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड की घोषणा की गई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पूर्व राज्यसभा सांसद टीके रंगराजन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। 

वहीं, संसदीय समिति में वित्त संबंधी समिति (भाजपा के जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली) और परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी समिति (वाईएसआर कांग्रेस वी विजयसाई रेड्डी की अध्यक्षता वाली) को भी संसद रत्न अवार्ड दिया गया है।  

लोकसभा सांसदों में अधीर रंजन चौधरी ( कांग्रेस), विद्युत बरन महतो (भाजपा झारखंड), डा. सुकांत मजुमदार (भाजपा, पश्चिम बंगाल), कुलदीप राय शर्मा (कांग्रेस, अंडमान निकोबार), डा. हीना विजयकुमार गावित, गोपाल शेट्टी (भाजपा, महाराष्ट्र), सुधीर गुप्ता (भाजपा, मध्यप्रदेश), डा. अमोल रामसिंह कोल्हे (राकांपा, महाराष्ट्र) को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।