देश

Published: Feb 09, 2022 02:35 AM IST

Avalancheअरुणाचल प्रदेश में आए बर्फीले तूफान में सात जवान शहीद, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली. अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन (Avalanche) में अपनी जान गंवाने वाले भारतीय सेना के जवानों के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind), कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत कई नेताओं ने शोक जताया और उनके परिवार उनके परिवार तथा मित्रों के प्रति संवेदना प्रकट की।

देश की उत्कृष्ट सेवा के लिए हम उनके योगदान को कभी नहीं भूल पाएंगे: प्रधानमंत्री

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर कहा कि, “अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन से भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। देश की उत्कृष्ट सेवा के लिए हम उनके योगदान को कभी नहीं भूल पाएंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”

नि:स्वार्थ बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा: राष्ट्रपति

वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि, “अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन के कारण हुए हादसे में सैनिकों के मरने का दर्द लफ्जों में बयां नहीं किया जा सकता। बहादुर सैनिकों ने देश सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी है। उनके नि:स्वार्थ बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं।”

साहस और सेवा को सलाम: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “अरुणाचल प्रदेश के केमांग सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के जवानों के निधन से गहरा दुख हुआ। इन वीर जवानों ने देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई। मैं उनके साहस और सेवा को सलाम करता हूं। उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना।”

जवानों को मेरा सलाम: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिमस्खलन में जवानों के शहीद होने पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अरुणाचल प्रदेश में बर्फिले तूफान में ड्यूटी के दौरान हमारे सात बहादुर जवानों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की खबर से दुखी हूं। हमारे जवान नि:स्वार्थ भाव से हमारी रक्षा और सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। जवानों को मेरा सलाम। उनके परिजनों और सहकर्मियों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”