Representational Pic
Representational Pic

    Loading

    ईटानगर: भारतीय सेना (Indian Army) ने बताया है कि, 6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के कामेंग सेक्टर (Kameng Sector) के ऊंचाई वाले हिस्से में हिमस्खलन होने के बजह से सेना के 7 जवान शहीद हो गए। उनके शव  हिमस्खलन की जगह से निकाले गए है। सेना ने एक बयान में कहा की शव बरामद कर लिए गए है। 

    जानकारी के मुताबिक, रविवार को कामेंग सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में हिमस्खलन के बाद लापता सेना जवानों को ढूंढने के लिए तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया था। 

    वहीं, एक अधिकारी ने कहा, ” हिमस्खलन वाले स्थान से सभी सात कर्मियों के शव बरामद हुए हैं। दुर्भाग्यवश, अभियान में जुटे प्रत्येक व्यक्ति के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद, सभी सात लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है।’ शहीद हुए 7 जवान 19-जम्मू और कश्मीर राइफल्स के थे। 

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जताई शोक संवेदना

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के जवानों के शहीद होने के बाद शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, अरुणाचल प्रदेश के केमांग सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के जवानों के निधन से गहरा दुख हुआ। इन वीर जवानों ने देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई। मैं उनके साहस और सेवा को सलाम करता हूं। उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। 

    राहुल गांधी ने भी जताया शोक 

     कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सेना के जवानों के शहीद होने के बाद अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन में फंसने से 7 जवानों के शहीद हो गए, यह जानकर दुख हुआ।  जवानों के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। हम शहीदों को सलाम करते हैं।