देश

Published: Feb 23, 2023 10:23 AM IST

Arrest by NIANIA की 8 राज्यों में छापेमारी के बाद लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और गोल्डी बराड़ ग्रुप के छह गुर्गे गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic : Ani

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देश भर के कई राज्यों में कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते मंगलवार सुबह देश के आठ राज्यों में करीब 76 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी (raid)  की। जिसमें लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और गोल्डी बराड़ (Lawrence Bishnoi, Jaggu Bhagwanpuria and Goldie Brar) के छह गुर्गे गिरफ्तार किये गए हैं। यह छापे गैंगस्टर और क्राइम सिंडिकेट (gangster and crime syndicate) से जुड़े एक मामले में डाले गए थे। अब इसमें गिरफ्तारी की गई है। NIA की एक साथ इतनी बड़ी कार्यवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिन राज्यों में NIA ने छापेमारी की थी, उनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश शामिल हैं। 

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार लोगों में लकी खोखर, लखवीर सिंह, हरप्रीत, दलीप बिश्नोई, सुरिंदर और हरिओम शामिल हैं। इस मामले में और भी गिरफ्तारी हो सकती है। मामले की जांच चल रही है। वहीं जांच एजेंसी की इतनी बड़ी कार्रवाई से अपराधियों में डर का माहौल है।  

बता दें कि ज्ञात आतंकवादी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर (terrorist-gangster-drug smuggler) सांठगांठ का भंडाफोड़ करने के लिए 8 राज्यों में 76 स्थानों पर एनआईए द्वारा हाल ही में की गई। छापेमारी के बाद, एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और गोल्डी बराड़ सहित गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में काम करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच चल रही है। NIA की टीम ने एक साथ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में 76 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की थी।