देश

Published: Feb 05, 2023 03:33 PM IST

Student Sick After Eating Eggs तमिलनाडु के स्कूल में अंडे खाने से बिगड़ी छात्रों की तबियत, मचा हाहाकार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PHOTO- ANI

चेन्नई: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के एक स्कूल में अंडे खाने के बाद छात्रों की तबियत खराब होने से हाहाकार मच गया। बताया जा रहा है कि अंडे (eggs) खाने के बाद बच्चों की तबियत अचानक ख़राब होने लगी। एक के बाद एक करीब 12 बच्चे बीमार हो गए। आनन फानन में उन्हें अस्पताल (hospital) ले जाया गया है। जहाँ उनका इलाज  चल रहा है।  फिलहाल बच्चे अब खतरे से बाहर हैं। वहीँ स्थानीय प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।  

जानकारी के अनुसार रामनाथपुरम के शिवनंतपुरम, परमाकुडी में एक नगरपालिका प्राथमिक विद्यालय में कथित तौर पर अंडे खाने के बाद 12 छात्रों को पेट में दर्द और उल्टी का अनुभव हुआ। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधायक एस मुरुगेसन और सहायक कलेक्टर आफताब रसूल (Collector Aftab Rasool) ने स्कूल की रसोई का निरीक्षण किया। 

बता दें कि इससे पहले एक और मामले में तमिलनाडु के वनियाम्बादी में बड़ा मामला सामने आया था। यहां शनिवार को मुफ्त साड़ी बांटे जाने के कार्यक्रम में भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया गया है कि थैपूयम फेस्टिवल के मौके पर एक प्राइवेट संगठन फ्री में साड़ियां बांट रहा था।