देश

Published: Dec 02, 2021 11:28 AM IST

Congress Vs BJPदिग्विजय सिंह का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा-सांप्रदायिक, नफरत फैलाने वाली विचारधारा की पार्टी आज सत्ता में है

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
दिग्विजय सिंह (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। लेकिन कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष लगातार केंद्र (Congress Vs BJP) पर हमलावर है। इन सब के बीच प्रियंका चतुर्वेदी सहित 12 सांसदों के निलंबन के बाद जमकर हंगामा हो रहा है। राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया है। सांसदों ने इस दौरान बांह में काली पट्टी बांध रखी थी। इस मामले पर जारी घमासान के बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने केंद्र (Modi Govt) पर बड़ा हमला बोला है। दिग्विजय ने कहा कि सांप्रदायिक, नफरत फैलाने वाली विचारधारा की पार्टी आज सत्ता में है।

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि हर चीज को क्रोनोलॉजी में देखना चाहिए। क्या क्रोनोलॉजी है, किसान बिल आया तो चर्चा क्यों नहीं कराई गई। हंगामा क्यों हुआ, हंगामा इसलिए हुआ क्योंकि भाजपा चर्चा नहीं कराना चाहती थी। क्या ये हमारा अधिकार नहीं था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज तक किसी भी ऐसे राजनीतिक दल से समझौता नहीं किया जो धर्म का उपयोग राजनीतिक हथियार के रूप में करता है। आज इस देश में सबसे बड़ा खतरा अगर कोई है तो वो साम्प्रदायिक, नफरत फैलाने वाली विचारधारा की पार्टी है जो आज सत्ता में है।