देश

Published: Dec 26, 2023 08:42 AM IST

UP Politicsमोहन भागवत पर स्वामी प्रसाद मौर्य का कटाक्ष, कहा- हिंदू धर्म 'धोखा', RSS चीफ और PM मोदी का भी यही विचार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
हिंदू धर्म पर कटाक्ष

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) एक बार फिर RSS चीफ मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के पर बयान दिया है हैं। दरअसल उन्होंने हिंदू धर्म को लेकर एक बार फिर मोहन भागवत को घेरा है। दरअसल अब उन्होंने हिंदू धर्म को धोखा करार दिया है।

मौर्य-‘हिंदू धर्म’ एक धोखा

दरअसल अब समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है, ”हिंदू एक धोखा है। खुद RSS प्रमुख मोहन भागवत दो बार कह चुके हैं कि हिंदू नाम का कोई धर्म ही नहीं है बल्कि यह तो बस जीने का एक तरीका है। फिर प्रधानमंत्री मोदी भी कह चुके हैं कि कोई हिंदू धर्म नहीं है।जब ये लोग ऐसे बयान देते हैं तो भावनाएं आहत नहीं होती हैं, लेकिन अगर स्वामी प्रसाद मौर्य भी यही कहते हैं, तो इससे सब तरफ अशांति फैलती है।”

इसके पहले भी स्वामी प्रसाद ने कहा था, ‘भारत हिंदू राष्ट्र नहीं है, पूर्व में भी कभी हिंदू राष्ट्र नहीं था। भारत अपने आप में एक संप्रभु राष्ट्र है। हमारा संविधान पंथ निरपेक्ष राष्ट्र की अवधारणा पर आधारित है। भारत के सभी लोग भारतीय है।  सभी धर्मों, पंथो, सम्प्रदायों व संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व हमारा भारतीय संविधान करता है।”

हिंदू राष्ट्र पर मोहन भागवत के विचार 

जानकारी दें कि मोहन भागवत ने बीते 1 सितंबर को नागपुर में एक कार्यक्रम में कहा था कि , ”भारत एक हिंदू राष्ट्र है और  सभी भारतीय हिंदू हैं। हिंदू सभी भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वैचारिक रूप से सभी भारतीय हिंदू हैं और हिंदू मतलब सभी भारतीय हैं। जो भारत में है, वे हिंदू संस्कृति, हिंदू पूर्वजों और हिंदू भूमि से संबंधित हैं। इनके अलावा और कुछ नहीं। कुछ लोग इसे समझ गए होंगे। जबकि कुछ अपने स्वार्थ के कारण समझने के बाद भी इस पर अमल नहीं कर रहे हैं।”