नई दिल्ली/लद्दाख: के बड़ी खबर के अनुसार आज यानी मंगलवार 26 दिसंबर को तड़के लद्दाख (Laddakh)) में भूकंप (Earthquake) आया है। वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, यह भूकंप सुबह लगभग 4:33 बजे आया। इसका केंद्र सतह से 5 किलोमीटर नीचे रहा है। इस भूकंप की की तीव्रता 4.5 मापी गई। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने दी है।
An earthquake of magnitude 4.5 Richter Scale hit Leh, Ladakh at around 4:33 am today: National Center for Seismology pic.twitter.com/Fu8Mq5s439
— ANI (@ANI) December 26, 2023
जम्मू में भी आया भूकंप
इसके साथ ही आज देर रात जम्मू (Jammu) में भी भूकंप के झटके महसू किए गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ (Kishtwar) जिले में रिक्टर पैमाने पर 3.7 तीव्रता का भूकंप आया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप देर रात करीब 1.10 बजे 5 किमी की गहराई पर आया है।
भूकंप आने पर आप क्या करें?
- अगर भूकंप के वक्त आप घर के अन्दर हैं तो फर्श पर बैठ जाएं।
- घर में नौजूद किसी भी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठकर हाथ से सिर और चेहरे को ढकें।
- भूकंप के झटके आने तक आप घर के अंदर ही रहें और झटके रुकने के बाद ही अपने घर से बाहर निकलें।
- अगर रात में भूकंप आया है और आप बिस्तर पर लेटे हुए हैं हैं तो लेटे रहें, तकिए से अपना सिर जरुर ढक लें।
- घर के सभी बिजली स्विच को तुरंत ऑफ कर दें।
- अगर आप किसी बिल्डिंग में मौजूद हैं तो तुरंत बाहर निकलकर खुले में आ जाएं।
- बिल्डिंग से नीचे आते वक़्त लिफ्ट का बिलकुल भी प्रयोग नहीं करना है।
- अगर बिल्डिंग से नीचे उतरना आन संभव नहीं हो तो, पास ही मौजूद की किसी मेज, ऊंची चौकी या बेड के नीचे छिप जाएं।
- भूकंप के दौरान अगर आप मलबे के नीचे दब जाएं तो किसी रुमाल या कपड़े से पहले अपने मुंह को ढंके।
- मलबे के नीचे खुद की मौजूदगी को जताने के लिए पाइप या दीवार को बजाते रहें, ताकि बचाव दल को आपके जीवित होने के सबूत मिलते रहे।
- अगर आपके पास कोई भी उपाय ना हो तो बस चिल्लाते रहें और हिम्मत बिल्कुल भी ना हारें।
भूकंप आने पर आप क्या ना करें-
- भूकंप के समय अगर आप घर से बाहर हैं तो ऊंची इमारतों और बिजली के खंभों से बिल्कुल दूर रहें।
- अगर आप गाड़ी चला रहे हैं तो उसे रोक लें, लेकिन गाड़ी से बाहर ना निकलें।
- किसी पुल या फ्लाइओवर पर अपनी गाड़ी खड़ी ना करें।
- भूकंप के समय अगर आप अपने घर में हैं तो बाहर ना निकलें।
- अगर आप भूकंप के मलबे में दब जाएं तो माचिस तो बिल्कुल ना जलाएं।
- क्योंकि ऐसे में गैस लीक होने की वजह से आग लगने का खतरा हो सकता है।
- भूकंप आने पर घर में हैं तो चहल-कदमी न करें । एक सही जगह ढूंढें और बैठ जाएं।
- घर के किसी भी कोने में चले जाएं। कांच, खिड़कियों, दरवाज़ों और दीवारों से थोड़ादूर रहें।
- भूकंप के वक्त कमज़ोर सीढ़ियों का इस्तेमाल न करें।
- भूकंप में अगर मलबे में दब जाएं तो ज़्यादा हिले नहीं और आस-पास की धूल ना उड़ाएं।
- भूकंप के दौरान आप पैनिक बिल्कुल भी न करें और किसी भी तरह की अफवाह भी न फैलाएं।