देश

Published: Apr 07, 2021 04:28 PM IST

Arjun Munda Corona Positiveकेंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: देश में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का कहर लगातार जारी है।  पिछले 24 घंटे के भीतर 1 लाख 15 हजार से अधिक नए कोविड के मामले सामने आए हैं।  केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Union Minister Arjun Munda) कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर बुधवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों से मैं लगातार बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त रहा। कल ही बंगाल से दिल्ली लौटा हूं। अस्वस्थ महसूस करने के कारण मैंने कोविड-19 जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।” मुंडा ने अपने संपर्क में आए लोगों से कोविड-19 की जांच कराने का अनुरोध किया। 

अर्जुन मुंडा कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी-

ज्ञात हो कि भारत में कोविड के पिछले 24 घंटे के भीतर 1 लाख 15 हजार 736 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने बताया कि 59 हजार से अधिक लोग ठीक भी हुए हैं। जबकि 630 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या 1,28,01,785 पहुंच गई है। अब तक 1,17,92,135 लोग ठीक भी हुए हैं। इस खतरनाक वायरस के चलते 1 लाख 66 हजार से अधिक लोगों की जान गई है।