देश

Published: Jun 06, 2022 09:46 AM IST

Encounter in Noidaयूपी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नोएडा मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

लखनऊ, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पुलिस प्रशासन एक्शन मूड में दिखाई दे रही है। यूपी के नोएडा ( Noida) में बीती रात को पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ की जानकारी सामने आई है। इस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ (Encounter) के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि, बदमाश की पहचान बुलंदशहर निवासी कफील के रूप में हुई है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार देर रात को पुलिस ने जब मोटरसाइकिल से जा रहे कफील को रुकने के लिए इशारा किया तो यह पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने लगा। वह रुका नही बल्कि गोलीबारी करते हुए भागने लगा।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में कई राउंड आरोपी के उपर गोली चलाई। पुलिस की फायरिंग के दौरान पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे सभी कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। कफील डकैती की वारदात करने वाले फिरदौस गिरोह का सक्रिय सदस्य था। उसके खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके गिरोह के तार और कहां तक जुड़े हैं, इसकी छानबीन कर रही है।(एजेंसी)