देश

Published: Mar 25, 2021 03:47 PM IST

Keralवायरल वीडियो का नकल करना पड़ा भारी, 12 साल के बच्चे की मौत का कारण जानकर हो जायेंगे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Photo

सोशल मीडिया(social media) पर आये दिन कई वीडियो वायरल(video viral) होते रहते हैं, जो लोगों के लिए कभी फायदेमंद साबित हो रहे हैं तो कभी घातक भी बन जाते हैं। एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बारह साल के लड़के (Boy) ने वीडियो देखकर अपने बाल में मिट्टी का तेल डालकर काटने की कोशिश में खुद को आग लगा ली, जिसके बाद उसकी की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्चे को सोशल मीडिया की लत लग चुकी थी। वह पूरा दिन सोशल मीडिया के वीडियो देखता रहता था। वह सोशल मीडिया पर बाल को स्ट्रेट करने का वीडियो देखता रहता था। वीडियो को देखकर उसने अपने बाल को स्ट्रेट करने के लिए अपने बाल पर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा ली। 

केरल के तिरुवनंतपुरम में रहने वाले एक 12 साल के शिवनारायण ने अनजाने में अपनी जान ले ली। दरअसल जिस वक्त लड़का अपने बाल स्ट्रेट कर रहा था उस वक्त उसकी दादी ही घर में मौजूद थीं। लड़का अपने बाथरूम में जाकर अपने बालों को स्ट्रेट करने की कोशिश में अपने बालों में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे वो आग में बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने बताया कि, सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर ऐसा करने से उसकी जलकर मौत हो गई। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लड़का 7वीं क्लास का स्टूडेंट था और सोशल मीडिया पर ही अपना समय गुजारता रहता था। 24 घंटों में ज़्यादा समय वह अपने फोन में लगा रहता था। उसे वीडियो देखना बेहद पसंद था। वहीं इस मामले से लोग हैरान हैं, साथ ही ऐसे खतरनाक वीडियो को देख लोग अपील कर रहे हैं कि इस तरह की हरकत कोई भी न करें, ताकि ऐसे हादसे दुबारा हों।