फ़ैशन - ब्यूटी

Published: Dec 22, 2020 01:10 PM IST

फ़ैशन - ब्यूटीअंगूर के बीज के तेल से पाएं सुंदरता

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

-सीमा कुमारी

आज हर एक महिला स्किन और बालों से संबंधी समस्या से परेशान है| इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं क्या -क्या नहीं करती हैं| क्योंकि आज की बिज़ी लाइफस्टाइल के चलते वह खुद की इतनी केयर नहीं कर पाती हैं। जिसके कारण वह रूखी स्किन, एक्ने और बालों का असमय सफेद आदि होने से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक ऐसा ऑयल बताते हैं, जिससे आपकी सारी परेशानी का हल एक साथ हो जायेगा। अंगूर के बीज का तेल। अंगूर जितना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं उतना ही इसका ऑयल हमारी स्किन और हमारे बालों के लिए फायदेमंद होता है। तो चलिए आज अंगूर के बीज के तेल के फायदे और इसके इस्तेमाल के कुछ तरीके बताते हैं।