फ़ैशन - ब्यूटी

Published: Jan 10, 2021 04:18 PM IST

फ़ैशन - ब्यूटीकमल के फूल का तेल बढ़ाएं आपके बालों की खूबसूरती और त्वचा की सुंदरता, जानें इसके फायदे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

खूबसूरती के लिए बालों की चमक और चेहरे की सुंदरता बनी रहनी चाहिए। इसके लिए लोग क्या कुछ नहीं ट्राय करते हैं। कई प्रोडक्ट्स यूज़ करते हैं, यहाँ तक की कई लोग हेयर ट्रीटमेंट और ब्यूटी ट्रीटमेंट भी करवाते हैं। लेकिन घरेलु उपाय को आज़माकर इनका ख्याल रखा जा सकता है। आज हम आपको बताएँगे ऐसे ही एक तेल के बारे में जो बालों और त्वचा दोनों का अच्छे से ख्याल रखता है। 

हम बात कर रहे हैं कमल के तेल के बारे में। इसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे के अलावा बालों का भी ख्याल रख सकती हैं। यह आपको सुंदर बनाने का काम करता है। इससे स्किन की केयर कर अपनी त्वचा की खूबसूरती बनाएं रख सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कमल के फूल के फायदे…  

बालों के लिए फायदेमंद-
कमल का तेल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। तेल में  एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो बालो को मुलायम बनाने में मदद करते हैं। कमल का तेल रोज बालों में लगाने से बालों की जड़े मजबूत होती है। बालों की हफ्ते में दो मालिश करने से बाल घने होंगे और बालों से रुसी भी कम हो जाएगी। कमल के फूल का इस्तेमाल आप कंडीशनर के रुप में भी कर सकती हैं। 

स्किन के लिए फायदेमंद-
कमल के तेल में विटामिन बी, सी और खनिज पाएं जाते है। यह सब स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। कमल के तेल का इस्तेमाल रोज स्किन पर करने से डल स्किन भी खिल जाती है। साथ ही तेल लगाने से डेड स्किन ठीक हो जाती है। कमल का तेल स्किन को हाइड्रेट करने का काम करती हैं। इसके अलावा चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए भी कमल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।