खाना खजाना

Published: Dec 17, 2021 07:41 PM IST

Christmas 2021जानें आखिर क्यों पी जाती है क्रिसमस के दिन 'Mulled Wine'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

सीमा कुमारी

सर्दी के दिनों में लोग ठंड से बचने के लिए चाय, कॉफी, दूध आदि का सेवन करते हैं। क्योंकि, इसके सेवन से शरीर को गर्माहट मिलती हैं। इसके अलावा ,इससे एनर्जी बूस्ट भी होती है।

अच्छी सेहत, गर्मजोशी, खुशियों से जुडी ईसाइयों का त्योहार ‘क्रिसमस’ हर साल सर्दियों  के मौसम में मनाया जाता हैं।और इस मौसम में ‘Mulled Wine’ पीने का मजा ही कुछ और है। इसे ईसाई समुदाय के लोग क्रिसमस के दिन पीना शुभ मानते हैं। यह पीने में टेस्टी होने के साथ शरीर को गर्माहट पहुंचाने का काम भी करता है। साथ ही सभी चीजें सेहत के लिए फायदेमंद होने से मौसमी बीमारियों से बचाव रहेगा। आइए जानें इसे बनाने का तरीका –

 सामग्री

रेड वाइन- 750 मि.ली.

संतरा- 1

लौंग- 8

दालचीनी स्टिक- 2

चक्रफूल- 2

शहद- 2- 3 बड़े चम्मच

 बनाने की विधि

1. पैन में रे़ड वाइन डालकर गैस की मीडियम आंच पर रखें।

2. अब इसमें संतरे के 8-10 स्लाइस डालें।

3. इसमें शहद, चक्रफूल, दालचीनी डालकर गैस की धीमी आंच पर करीब 20 मिनट तक उबालें।

4. इसे सर्विंग गिलास में छान कर ऑरेंज स्लाइस से गार्निश करें।

5. लीजिए आपकी Mulled Wine बनकर तैयार है।