खाना खजाना

Published: Dec 14, 2022 06:34 PM IST

Christmas 2022 Special Recipeक्रिसमस के मौके पर अपने हाथों से बनाएं स्वादिष्ट Special Pan Cake, जानिए आसान रेसिपी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

-सीमा कुमारी

क्रिसमस का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस मौके पर सभी घर में पार्टी रखते हैं। टेस्टी डिशेज बनाकर त्योहार का मजा लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ टेस्टी बनाने की सोच रही हैं, तो पैन केक बना सकती हैं। यूं तो पैन केक को बनाने के लिए अंडे का प्रयोग किया जाता हैं। लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं तो बिना अंडे के भी स्वादिष्ट पैनकेक तैयार कर सकते हैं। आइए जानें इसे बनाने की रेसिपी के बारे में-

सामग्री

बनाने की विधि

एगलेस पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें 2 कप मैदा डाल दें। आप चाहें तो मैदे के बजाय गेहूं के आटे का भी प्रयोग कर सकते हैं। अब मैदे में चीनी, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और चुटकी भर नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद मक्खन को लें और इसे पिघलाकर मिश्रण में डालकर मिक्स कर दें। इसके बाद मिश्रण में दूध डालकर तब तक फेंटे जब तक कि स्मूद बैटर तैयार न हो जाए ।

अब एक नॉनस्टिक पैन लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब पैन गर्म हो जाए तो उसमें थोड़ा सा मक्खन डालकर चारों ओर ग्रीस करें। इसके बाद तैयार किया गया पैनकेक बैटर डाल दें। इसे फैलाए बिना ही 2 मिनट तक पकाएं। जब पैनकेक की सतह पर बुलबुले दिखाई देने लगें तो पैनकेक को पलट दें और 1-2 मिनट तक और पकाएं। इसके बाद पैनकेक को एक प्लेट में उतार लें। अब पैनकेक पर मक्खन और शहद को गार्निश कर अपने   दोस्तों और रिश्तेदारों को सर्व कर क्रिसमस पार्टी का आनंद लें।