खाना खजाना
Published: Oct 23, 2021 06:29 PM ISTKarwa Chauth 2021करवाचौथ पर पत्नी को Chocolate Swiss Roll खिलाकर खोलें व्रत
-सीमा कुमारी
पति की दीर्घायु एवं अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति का त्योहार ‘करवाचौथ’ का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। ऐसे में अगर आप अपनी पत्नी के लिए कुछ ख़ास करने की सोच रहे हैं, तो उनके लिए चॉकलेट स्विस रोल बना सकते हैं। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। ये आपकी पत्नी को पसंद भी आएगा और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। चलिए जानिए इसकी रेसिपी –
सामग्री
- पार्लेजी बिस्कुट पैकेट- 1
- चॉकलेट क्रीम बिस्कुट पैकेट- 2
- दूध- 2 चम्मच
- चॉकलेट सॉस- 1 छोटा चम्मच
- घी- जरूरत अनुसार
स्टफिंग के लिए
- कसा हुआ नारियल- 1 कटोरी
- दूध- 2 छोटे चम्मच
- चीनी- 1 छोटी कटोरी
विधि
- चॉकलेट स्विस रोल बनाने के लिए सबसे पहले बिस्किट्स को मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें।
- एक बाउल में बिस्किट्स पाउडर,चॉकलेट सॉस और दूध डालकर आटा सा बनाएं।अलग बाउल में नारियल, चीनी और दूध डाल कर मिलाएं। अब सिल्वर फॉयल को घी से ग्रीस करें। फॉयल के ऊपर आटा रखकर रोटी की तरह बेल लें।अब इसमें नारियल की स्टफिंग भरकर रोल करें।
- आप चाहें तो इसमें नारियल की जगह फ्रेश क्रीम इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसे ठंडा होने के लिए 1 घंटा फ्रिज में रखें।
- अब सिल्वर फॉयल को निकालकर इसे हल्के हाथों से गोलाई में काट लें।
- लीजिए आपका चॉकलेट स्विस रोल बनकर तैयार है।
- इसे अपनी प्यारी पत्नी को खिलाकर उनका व्रत खुलवाएं।