खाना खजाना

Published: Oct 12, 2020 11:49 AM IST

खाना खजानाबच्चों को खिलाएं टेस्टी मूंगफली कुकीज़

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

बिस्कुट हो या कुकीज़ यह दोनों ही बच्चों की पसंद होती है। वहीं बहुत से लोग कुकीज़ खाने के बेहद शौकीन होते हैं। इसलिए आज हम लाए हैं बहुत ही टेस्टी मूंगफली की कुकीज़ बनाने की रेसिपी। इन कुकीज को खास तौर से मूंगफली से बनाया जाता है। तो आइए जानें इसे बनाने की विधि…

सामग्री 

विधि-
मूंगफली की कुकीज़ बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बटर, बारीक पिसी चीनी और ब्राउन शुगर लें और इसे तब तक मिक्स करें जब तक कि मिक्सचर क्रीमी न हो जाए। अब उसमें नमक, मैदा, बेकिंग सोडा और क्रश की हुई मूंगफली डालें और स्मूद होने तक मिक्स करें। उसके बाद इस मिश्रण से अपने मनपसंद डिज़ाइन की कुकीज बनाएं। फिर इन्हें 12 से 15 मिनट तक 180 डिग्री सेल्सियस पर बेक करें। लीजिए तैयार है आपकी टेस्टी कुकीज़।