हेल्थ

Published: Oct 08, 2023 04:32 PM IST

Onion Benefitsप्याज कस सकता है 'इन' खतरनाक रोगों पर लगाम, जानिए प्याज खाने के फायदे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: यूं तो सब्जियां सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। ये कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करती हैं। क्योंकि, सब्जियों में न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाते भी हैं। ‘प्याज’ इन सब्जियों में से एक है। प्याज अगर खाने में तड़का लगाते समय और सलाद ना दिखे, तो खाने का स्वाद ही नहीं आता। इसको काटते समय थोड़ा पानी आंखों में जरूर आता है पर इसको खाने के ढेरों फायदे है, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते है। यह एक ऐसा सब्जी है, जो बड़ी आसानी के साथ सभी के घरों में मिल जाता है। प्याज को हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी माना गया है, ऐसे में आइए जानें प्याज के सेवन से वाले फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्याज फाइबर से भरपूर होता है, जो डाइजेशन की प्रॉब्लम को दूर रखने में काफी मदद करता है। जब हमारा शरीर प्रीबायोटिक फाइबर को पचा नहीं पाता, तब प्याज का सेवन हमारे लिए काफी मददगार साबित होता है।

आजकल डायबिटीज की समस्या आम है, लेकिन लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव कर इस बीमारी को कम किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार प्याज में क्रोमियम पाया जाता है, जो शरीर में रक्त शर्करा का स्तर बनाए रखने में मदद करता है। डायबिटीज के रोगियों को कच्चे प्याज खाने की सलाह दी जाती है।

जानकारों की मानें तो, कान में होने वाले दर्द से निजात पाने में प्याज काफी असरदार साबित हो सकता है। प्याज का सेवन करने से और इसका जूस बनाकर पीने से कान दर्द और कई प्रॉब्लम से बचा जा सकता है।

एक रिसर्च के अनुसार, प्याज में क्वेरसेटिन व एंथोसायनिन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। जिससे बॉडी में कैंसर सेल्स को पनपने नहीं देता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि प्याज खाने से स्तन व पेट के कैंसर का खतरा कम होता है।

प्याज बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से प्याज का रस स्कैल्प पर लगाने से हेयर फॉल की समस्या दूर हो सकती है। यह बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करता है।

प्याज में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद  हैं। प्याज में कार्सेटिन नामक तत्व पाया जाता है, जो दिल की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड क्लॉटिंग की समस्या दूर हो सकती है।

एक्सपर्ट बताते हैं कि डेली फूड में प्याज को शामिल करने से हड्डियां मजबूत होती है। ऐसा उनके एंटीऑक्सीडेंट गुण के कारण होता है, जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है और हड्डियों को नुकसान पहुंचाने वाले कारकों को शरीर से दूर रखता है।