क्या पपीता के पत्तों से ठीक होता है डेंग्यू? जानें इस बारे में क्या कहता है विज्ञान

Loading

नवभारत डिजिटल डेस्क: कई बीमारियां (Diseases) ऐसी होती है जिसका इलाज भारत में घरेलू नुस्खों (Home Remedies) द्वारा किया जाता है। वर्तमान में डेंगू (Dengue) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। जी हां जैसा की हम सब जानते है इन दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में डेंगू के कई मामले सामने आ रहे हैं। ये सब जानते है कि डेंगू एक गंभीर बीमारी है, जो मच्छरों के काटने से (Mosquito Bites) फैलती है, कई बार डेंगू के इलाज में देरी हुई तो जान भी जाती है।

इस बीमारी के बारे में कहा जाता है कि पपीते के पत्तों का सेवन करने से यह बीमारी खत्म हो जाती है और इंसान पूरी तरह ठीक हो जाता है, पर क्या वास्तव में ऐसा होता है? क्या यह कोई बनी बनाई बातें है? आइए इन सब सवालों के जवाब आज हम आपको देने जा रहे है। आज जानते है क्या वास्तव में डेंगू पपीता के पत्तों (Papaya Leaves) से ठीक हो जाता है…. 

डेंगू में प्लेटलेट्स की कमी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि डेंगू होने पर अक्सर शरीर में प्लेटलेट्स (Platelets) की कमी हो जाती है। ऐसे में प्लेटलेट्स की कमी के कारण हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का स्तर भी कम हो सकता है। ऐसे में सबसे जरुरी होता है हीमग्लोबिन का स्तर बढ़ाना ताकि प्लेटलेट्स का स्तर बढ़ सकें। इन दिनों कई बार अपने देखा होगा कि डेंगू में पपीते की पत्तियों के फायदे को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए गए हैं। बहरहाल, आइए जानते हैं कि इन दावों का कोई वैज्ञानिक आधार है या नहीं। क्या पपीते की पत्तियां वाकई डेंगू के इलाज में कारगर हैं? आइए जानते हैं इस संबंध में अधिक जानकारी क्या है। 

इस बारे में जानें वैज्ञानिक दावे

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (एनसीबीआई) में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, एक हालिया अध्ययन में पाया गया कि पपीते के पत्तों का सेवन डेंगू बुखार को रोकने में प्रभावी हो सकता है। जी हां और इतना ही नहीं बल्कि शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन 45 वर्षीय एक मरीज पर किया है। इस व्यक्ति जो डेंगू ने काटा था जिसपर यह अध्ययन किया गया है। 

ऐसे हुआ वैज्ञानिक अध्ययन

NCBI रिपोर्ट के मुताबिक, इस मरीज को पांच दिनों तक सुबह-शाम पपीते के पत्ते का रस दिया गया। उपचार से पहले रोगी के रक्त परीक्षण में कम प्लेटलेट्स, श्वेत रक्त कोशिकाएं और न्यूट्रोफिल का पता चला। लेकिन पांच दिन तक पपीते का जूस देने से मरीज की प्लेटलेट्स बढ़ गईं। शोधकर्ताओं का कहना है कि पपीते की पत्तियां डेंगू के खिलाफ प्रभावी हैं। इसका उपयोग वायरल बीमारियों के इलाज में भी किया जा सकता है। इस तरह विज्ञान ने भी यह माना है कि कि डेंगू में प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए और मरीज को ठीक करने के लिए पपीते का जूस या पपीते के पत्ते बेहद प्रभावी है। 

 

ऐसे बढ़ते है पपीते के जूस से प्लेटलेट्स

मिली जानकारी के मुताबिक, पपीते में पाए जाने वाले कुछ रसायन और पोषक तत्व प्लेटलेट्स  काउंट बढ़ाने में मदद करते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पपीते में कारपेंटाइन, विटामिन सी, फाइबर, फोलेट और विटामिन ए जैसे तत्व होते हैं जो प्लेटलेट बनने और बनने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्पीन प्लेटलेट निर्माण को बढ़ावा देता है। इतना ही नहीं बल्कि विटामिन सी और फाइबर भी प्लेटलेट्स बनाने में मदद करते हैं। 

लें डॉक्टर से परामर्श 

विटामिन ए प्लेटलेट्स के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फोलेट रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए आवश्यक है। इसलिए पपीते में मौजूद ये पोषक तत्व प्लेटलेट काउंट बढ़ाते हैं लेकिन डेंगू के इलाज के लिए डॉक्टर से परामर्श लेना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आपको डेंगू हुआ है तो पहले अपने नजदीकी डॉक्टर के पास इलाज करवाएं।