दिल्ली: AAP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के CR पार्क में ‘वॉकथॉन-वॉक फॉर केजरीवाल’ कार्यक्रम का आयोजित किया। दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
#WATCH दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी ने 'वॉकथॉन-वॉक फॉर केजरीवाल' कार्यक्रम में भाग लिया।
उन्होंने कहा, "आज इस वॉकथॉन के माध्यम से दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल के लिए अपना समर्थन दिखाने आए हैं। भाजपा ने सोचा था कि यदि वे अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देंगे तो AAP… pic.twitter.com/hz59rbcGtc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2024
दिल्ली के लोग AAP और केजरीवाल के लिए प्रचार कर रहे
दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी ने ‘वॉकथॉन-वॉक फॉर केजरीवाल’ कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान कहा, आज इस वॉकथॉन के माध्यम से दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल के लिए अपना समर्थन दिखाने आए हैं। भाजपा ने सोचा था कि यदि वे अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देंगे तो AAP प्रचार नहीं कर पाएगी। लेकिन आज AAP प्रचार नहीं कर रही है, आज दिल्ली के लोग AAP और अरविंद केजरीवाल के लिए प्रचार कर रहे हैं। दिल्ली के लोग ही चुनाव लड़ रहे हैं और दिल्ली के लोग ही चुनाव जीतेंगे।
#WATCH दिल्ली: AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "अरविंद केजरीवाल को जिस तरह जेल भेजा गया है उसके खिलाफ हमने 'जेल का जवाब वोट से' अभियान शुरू किया है। इसके तहत हमारी पार्टी की युवा शाखा ने एक वॉकथॉन का आयोजन किया है… यहां हमने भाजपा की वॉशिंगमशीन भी लगाई… https://t.co/Wb6mdjWGh1 pic.twitter.com/fWrcZsGTt4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2024
सौरभ भारद्वाज ने ये कहा
AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, अरविंद केजरीवाल को जिस तरह जेल भेजा गया है उसके खिलाफ हमने ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत हमारी पार्टी की युवा शाखा ने एक वॉकथॉन का आयोजन किया है। यहां हमने भाजपा की वॉशिंगमशीन भी लगाई है, जिसके अंदर जो भी भ्रष्टाचारी नेता जाएगा वह साफ-सुथरा होकर निकलेगा।