हेल्थ

Published: Nov 30, 2023 09:37 AM IST

Papaya Benefitsकच्चा खाएं विटामिन-C से भरा यह फल, स्किन के लिए है बड़ा फायदेमंद, कई और भी हैं इसके लाभ

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
स्वास्थ्य के लिए पपीता के फायदे

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: पोषक तत्वों से भरपूर ‘पपीता’ (Papaya) का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यूं कहिए कि ‘पपीता’ सेहत का खजाना है। हेल्थ एक्सपर्ट भी रोजाना खाली पेट पका पपीता खाने की सलाह देते हैं। इससे पाचन स्वस्थ रहता है। यह पाइल्स के मरीजों के लिए रामबाण इलाज माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, कच्चा पपीता भी खाने के कई फायदे हैं। चाहे तो कच्चा पपीता को उबाल कर खा सकते हैं या इसे सलाद में भी शामिल कर सकते हैं। आप कच्चे पपीते का इस्तेमाल

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ‘कच्चा पपीता’ (Raw Papaya) खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैरोटीनॉयड होता है, जो शरीर में विटामिन-A का निर्माण करता है। जिससे आंखें स्वस्थ रहती हैं।

कच्चा पपीता में भरपूर मात्रा में विटामिन-C पाया जाता है। इसके सेवन से स्किन से जुड़ी समस्या कम होती है। अगर आप दाग-धब्बे या मुंहासे से परेशान हैं, तो कच्चा पपीता को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। यह स्किन को हेल्दी रखने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, बिजी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण पाचन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इससे बचने के लिए आप अपनी डाइट में कच्चे पपीते को शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है। कच्चा पपीता में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसे खाने से एसिडिटी, सूजन और कब्ज जैसी समस्याएं कम होती हैं।

कच्चा पपीता वेट लाॅस में भी काफी मददगार साबित होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो कच्चा पपीता अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। कच्चा पपीता खाने से मल त्याग की क्रिया आसान होती है। आप कच्चा पपीता का सेवन उबालकर और सलाद के रूप में कर सकते हैं।

कच्चा पपीता शरीर के लिए एक नेचुरल डिटॉक्सीफायर का भी काम करता है। इसके लिए आप रोजाना कच्चा पपीता खा सकते हैं। इसे खाने से आपके शरीर के अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।