हेल्थ

Published: Jun 25, 2022 06:21 PM IST

Remedy To Avoid Periodsअगर कुछ दिनों के लिए टालना हो पीरियड्स, ये घरेलू नुस्खे आज़माएं

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
File Photo

-सीमा कुमारी

कई बार महिलाएं विशेष कारणों से अपनी पीरियड्स को कुछेक दिन टालना भी चाहती हैं। ऐसे में हालांकि बाज़ार में दवाइयां उपलब्ध हैं। लेकिन, उनके साइड इफेक्ट्स भी कहे जाते हैं। ऐसी स्थिति में आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं।

पीरियड्स टालने के कुछ घरेलू नुस्खे

नींबू पानी

अम्लीय गुणों और विटामिनों से भरपूर नींबू का आपके पीरियड्स साइकिल में देरी पर बहुत प्रभाव पड़ता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फ्लो को हल्का भी करता है और पीरियड्स से संबंधित जटिलताओं में मदद करता है। नींबू पानी बनाने के लिए गुनगुने पानी में 2 से 3 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अच्छे परिणाम के लिए अपने पीरियड्स से कम से कम कुछ दिन पहले से ही पीना शुरू करें। लाभ हो सकता है।

जिलेटिन

यह आपके पीरियड्स को कुछ घंटों से लेकर एक हफ्ते तक भी देरी करने में कारगर मानी जाती है। जब आपको जरूरत होती है तो यह उपाय आपको परिणाम देने में अद्भुत काम कर सकती है। जिलेटिन पीरियड की पूरी प्रक्रिया को धीमा कर सकता है। जिलेटिन का एक पैकेट लें और उसमें पानी मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिलाकर हिलाएं और दिन में लगभग 2-3 बार इसका सेवन करें।

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर आपके आने वाले पीरियड्स में देरी के लिए एक प्रभावी घरेलू उपाय माना जाता है। यह न सिर्फ आपके पीरियड्स को पीछे धकेलता है, बल्कि पीरियड की देरी के बाद के ब्लड फ्लो को कम कर सकता है।

इसके लिए एक गिलास पानी में 3 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और लगभग एक हफ्ते तक दिन में तीन बार इसका सेवन करें। कहते हैं कि इससे पीरियड्स लगभग एक हफ्ते तक लेट हो सकते हैं।

अजवाइन के पत्ते

अजवाइन के पत्तों में विटामिन-B12, विटामिन-K,C और A होता है। अजवाइन के पत्तों के एक जोड़े को पानी में उबालकर ठंडा करने के बाद रोजाना दो बार इसका सेवन करने से आपके पीरियड्स में देरी हो सकती है, और शरीर से अतिरिक्त विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने में मदद मिलती है।

एक्सरसाइज

थोड़ा ज्यादा व्यायाम पीरियड्स की शुरुआत में देरी कर सकता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पीरियड से पहले के दिनों में जो लोग भारी शारीरिक गतिविधि करते हैं, उनके पीरियड्स समय पर नहीं होते हैं। यह लो एनर्जी का परिणाम हो सकता है। जब आपके शरीर ने व्यायाम और ठीक होने के लिए अपनी ऊर्जा का बहुत अधिक उपयोग किया है, तो हो सकता है कि उसके पास पीरियड साइकल को पूरा करने के लिए जरूरत लायक एनर्जी न हो।