हेल्थ

Published: Oct 27, 2020 09:15 AM IST

हेल्थजामुन की पत्तिओं का सेवन कर दूर करें इन बीमारियों को

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

बहुत से लोगों को जामुन का फल बेहद पसंद होता है। साथ ही यह कई औषधीय गुणों वाला फल भी है। इस फल से कई बीमारियों का इलाज भी किया जाता है।लेकिन क्या आपको पता है जामुन की पत्तियां भी कई कुदरती गुणों से भरपूर है। इसकी मदद से आप डायबिटीज़ से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों को भी ठीक किया जाता है। तो आइए जानते हैं जामुन की पत्ती से होने वाले फायदों के बारे में…

डायबिटीज़-
आज के दौर में डायबिटीज़ की समस्या काफी आम हो गई है। यह बीमारी बढ़ती उम्र के लोगों को होने लगती है। लेकिन इन दिनों खराब लाइफस्टाइल की वजह से बहुत से लोग बहुत कम उम्र में ही इस बीमारी से परेशान हो रहे हैं। ऐसे में डायबिटीज़ को कंट्रोल करने के लिए आप जामुन के पत्ते का सेवन कर सकते हैं। रोज़ाना सुबह छोटे और ताज़े पत्तों का सुबह-सुबह खाली पेट सेवन करें, इससे आपको कई फायदे हो सकते हैं। 

बुखार-
जामुन के पत्तों का सेवन कर आप बुखार को भी ठीक कर सकते हैं। इसके लिए जब भी आपको बुखार हो तो जामुन के पत्तों का काढ़ा बनाकर पिएं। अगर आप चाहें तो इसमें गिलोए भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से आपका बुखार ठीक हो सकता है। 

ब्लड प्रेशर-
जामुन पत्तों का उपयोग ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी किया जाता है।शरीर में सही तरीके से रक्त संचार करने के लिए यह काफी सहायक है। बस रोज़ सुबह-सुबह कच्चे पत्तों का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर काम हो सकता है, साथ ही आपका हृदय भी स्वस्थ रहता है।