हेल्थ

Published: Mar 13, 2022 04:23 PM IST

Holi 2022होली के दिन ऐसे रखें अपनी अनमोल आंखों का ख्याल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

-सीमा कुमारी

इस साल 17 मार्च को होलिका दहन होगा और 18 मार्च को होली (Holi) का पर्व पूरे देशभर में मनाया जाएगा। रंगो का त्योहार होली अपने साथ रंग-बिरंगी खुशियां लाता है। इस दिन सभी एक-दूसरे को रंग लगाने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। क्या बच्चा, क्या बूढ़ा हर कोई रंगों के साथ मस्त होना चाहता है।

रंगों के बिना होली के त्योहार को अधूरा माना जाता है, ऐसे में होली के दौरान सभी को अपना ख्याल रखने की जरूरत होती है। हाथ-पैर से लेकर आँखों तक का ध्यान रखना होता है क्योंकि होली के रंग खुशियों के लिहाज से जितने यादगार होते हैं। आंखों के लिए यही रंग उतने ही खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। जी हाँ, रंगों से आंखों में जलन, खुजली और इंफैक्शन होने का खतरा रहता है। इसी के साथ सिंथेटिक कलर आंखों की रोशनी जाने का भी कारण बन सकते हैं। ऐसे में आइए जानें होली पर आंखों की देखभाल के कुछ घरेलू नुस्खे…

एक्सपर्ट्स के अनुसार, आंखों में से रंग निकालने के लिए आंखों को रगड़ने से बचें। जी हाँ क्योंकि इससे आंखों में जलन और खुजली शुरू हो जाती है।

कई बार आंखों में रंग जाने के कारण कुछ लोग पानी के छीटों से आंखों को साफ करने लगते हैं। लेकिन, ऐसा करने से बचना चाहिए। दरअसल, आंखों में पानी डालने से रंग फैल जाता है, जिससे आंखों की तकलीफ बढ़ सकती है। इसलिए आंखों से रंग साफ करने के लिए आईक्लीनर ड्रॉप की मदद लें।

जानकारों के मुताबिक, होली के दिन अक्सर हम रंगों से बचने की जद्दोजहद में रंग देखकर दौड़ लगा लेते है। हालांकि, ऐसे में जबरदस्ती पकड़ कर रंग लगाने से आंखों में रंग जाने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए रंग देखकर भागें नहीं और आराम से रंग लगवा लें।

होली पर रंग से खेलने से पहले आंखों के आस-पास तेल लगाना न भूलें। जी हाँ क्योंकि इससे न सिर्फ आंखों पर लगा रंग आसानी से छूट जाता है, बल्कि आंखों पर पड़ने वाला रंग भी पलकों पर ही चिपक जाता है और आंखों का बचाव होता है।