हेल्थ

Published: Mar 09, 2022 01:01 PM IST

Advantages of cryingआंसुओं का बहना है बेहतर, ये है रोने के बेहतरीन फायदे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: कहते है रोना अच्छी बात नहीं लेकिन आज हम आपको बताते है, की आंसू (Tears) निकलना उतना भी बुरा नहीं। अब आप कहेंगे की ऐसे कैसे? तो आपको बता दें कि विज्ञान कहता है कि रोना इतना बुरा भी नहीं होता। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन हम बता दें कि इसके अपने फायदे (Benefits of crying) भी होते हैं।  आइए जानते है आखिर रोने के हमारे लिए कितने फायदे होते है…. 

ये है आंसुओं का काम 

सबसे पहले हम आपको बताते है कि आखिर आंसुओं का काम क्या होता है। मेडिकल न्यूज टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आंसू तीन तरह से निकलते हैं। पहला- यह आंखों में नमी बनाए रखने का काम करते हैं। दूसरा- आंखों में हवा, धूल और धुआं पहुंचने पर। तीसरी सबसे अहम वजह है इंसान का इमोशनल हो जाना। जैसे- दुखी होना, आघात लगना यह सब।

तनाव का स्तर होता है कम 

कई लोग ऐसे होते है जो आंसू आने पर उसे रोकने की कोशिश करते हैं क्योंकि वो इसे कमजोरी की निशानी मानते हैं। अगर आप भी ऐसा सोचते है तो आप भी लगत है। क्यों की विज्ञान कहता है कि इसके कई फायदे हैं। रिसर्च में इसकी पुष्टि भी हुई है। जैसे- इंसान रोने के बाद काफी रिलैक्स (हल्का) महसूस करता है। इतना ही नहीं बल्कि रोने से तनाव का स्तर कम होता है। 

रोने पर अच्छा होता है मूड 

एक रिसर्च के मुताबिक, जब इंसान रोता है तो शरीर में ऐसे केमिकल रिलीज होते हैं तो जिससे इंसान बेहतर महसूस होता है। इससे हमारे मूड में सुधार होता है, हम अच्छा महसूस करते है। इसलिए आंसू निकलने के बाद दर्द में कमी आती है। नींद बेहतर होती है और बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन का खतरा कम होता है। 

बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन का खतरा कम

आपको बता दें कि इस विषय पर 2011 में हुई एक रिसर्च  हुई थी, वह रिसर्च कहती है, आंसुओं में खास तरह का केमिकल लाइसोसोम पाया जाता है। आपको बता दें कि इस केमिकल में एंटीबैक्‍टीरियल खूबी होती है। जो बैक्टीरिया के संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।इसलिए आंसू निकलने पर उन्हें बह जाने दें। ऐसा होने से बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन का खतरा कम हो जाता है, और आपको शारीरिक और मानसिक स्तर पर कई फायदे होते है।