हेल्थ
Published: Dec 09, 2020 07:06 PM ISTहेल्थआँखों के लिए वरदान हैं ये चीज़ें, ज़रूर करें सेवन
-सीमा कुमारी
इंसान का सबसे अनमोल अंग आँख है, जिसके बिना जीवन अंधकारमय है| लेकिन आज आँखों की समस्या हर परिवार की एक आम समस्या बन चुकी है| क्योंकि लोगों को घंटों लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से आंखों में दर्द, जलन, खुजली व कम दिखाई देने की समस्या होने लगती है। ऐसे में इसकी देखभाल करने के साथ डाइट में पौष्टिक चीजें शामिल करने की जरूरत होती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन करने से इससे जुड़ी समस्या दूर हो आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलेगी।
- अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा गाजर को शामिल करें क्योंकि गाजर में विटामिन-ए की मात्रा बहुत होती है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन मोतियाबिंद से भी बचाता है। इसलिए रोजाना गाजर का सेवन करें तो यह आंखों के साथ-साथ पूरे शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। आप गाजर का सेवन सब्जी, सलाद, जूस या हलवे के रूप में कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें
- आंखों की रोशनी के लिए हरी सब्जियों का सेवन करना भी अच्छा माना जाता है| क्योंकि हरी सब्जियों मिनरल्स, केल्शियम ,और विटामिन्स से भरपूर होती है| इसलिए आप अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों को शामिल करें| इससे आँखों की रोशनी तो बढ़ती ही है साथ ही साथ इम्यूनिटी बूस्ट भी होती है| हरी सब्जियों में आप पालक, करेला, अरबी आदि को खा सकते हैं|
- बादाम का सेवन भी आँखों के लिए भी बेस्ट है| ऐसे में इसका सेवन करने से दिल, दिमाग व आंखों को मजबूती मिलती है। इसे रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट खाना फायदेमंद होता है। इसके अलावा रातभर भिगे बादाम को सुबह छिलकर उसे मिक्सी में पीस लें। तैयार पेस्ट का 1 चम्मच दूध के साथ पीकर सोएं।
- सौंफ खाने से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसलिए सौंफ का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए|
- विटामिन-सी से भरपूर आंवला शरीर के साथ आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करता है। इसे कच्चा, मुरब्बा, जूस या अचार के रूप में सेवन किया जा सकता है।