हेल्थ
Published: Oct 18, 2020 01:01 PM ISTहेल्थइन आहार का सेवन कर पाएं सिरदर्द की समस्या से राहत
बहुत से लोगों की शिकायत रहती है कि उनके सिर में हमेशा दर्द रहता है। इस दर्द को सहना बड़ा मुश्किल होता है। सिरदर्द की वजह से किसी भी काम में मन नहीं लगता है। साथ ही हमेशा सिरदर्द होना एक गंभीर विषय भी हो सकता है। वैसे तो शरीर में पोटेशियम की कमी से भी लगातार सिरदर्द बना रहता है। लेकिन बस कुछ आहार का सेवन कर आप इस दर्द को काम कर सकते हैं। यह आहार आपके शरीर में पोटेशियम की कमी को पूरी करेंगे। तो आइए जानते हैं…
शकरकंदः
केलाः
केले का सेवन करना तो बेहद ही अच्छा होता है। यह शरीर की बहुत सी समस्या को दूर रखता है। केले में पोटेशियम, फाइबर के गुण पाए जाते हैं. जो आपके वजन के लिए भी अच्छा माना जाता है, साथ ही यह आपके पाचनतंत्र के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा इसका सेवन कर आप सिरदर्द से भी राहत पा सकते हैं।
पालकः
पालक में पोटेशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। साथ ही इसमें आयरन और कैल्शियम के गुण भी होते हैं। यह आपके हड्डियों, दांत और कार्डियक मसल्स को मजबूत बनाने में भी मदद करती है। इसका सेवन करने से एनिमियी जैसी समस्या भी दूर हो सकती है और आप सिरदर्द से राहत भी पा सकते हैं।