हेल्थ

Published: Jun 11, 2021 04:44 PM IST

Dark Circlesडार्क सर्कल से पाना चाहते हो छुटकारा ? तो अपनाये ये घरेलू नुस्खे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

 नई दिल्ली: बढ़ते काम की वजह से एक तरह का तनाव बना रहता है , इसके चलते डार्क सर्कल आते है। आखों के निचे काले घेरे व डार्क सर्कल की समस्या से कई महिलाएं जूझ ही रही है, साथ ही पुरुषों को भी इस तरह की समस्याएं होने लगती है। सभी की जीवन शैली इतनी व्यस्त हो गई है , जिसमें पूरी नींद न ले पाना, देर रात तक जाग कर काम करना आम बात हो गई है। इन्ही और अन्य कुछ कारणों से आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते है। आज हम आपके इस समस्या का हल बताने वाले है। तो चलिए जानते है। डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए क्या किया जाये…. 

 1.  रात को सोने से पहले आंखों के काले घेरों पर बादाम का तेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। सुबह उठने के बाद ठंडे पानी से चेहरा और आंखें धो ले। ऐसा कुछ दिनों तक नियमित करें।
2  आलू का रस कॉटन बॉल्स की मदद से काले घेरों पर 20 मिनट तक लगाकर रखें फिर ठंडे पानी से धो ले।
4 ठंडा व फ्रीज में रखी हुई खीरे के गोल स्लाइस काट कर 10 मिनट के लिए आंखों पर रख ले।
5 एक चम्मच टमाटर के रस में आधी चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इसमें भीगी हुई रूई को 10 मिनट के लिए आंखों पर रखें। फिर आंखों को धो लें।
6. रात को सोने से पहले व दिन के किसी भी समय आप एक रूई से आंखों के नीचे एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल लगाए और हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ घंटों तक       इसे ऐसे ही छोड़ने के बाद धो ले।
7. एक रुई का टुकड़ा ठंडे दूध में भिगोकर डार्क सर्कल पर रख ले।यह आप 20 मिनिट तक लगे रहने दे।आप यह नुस्खे को हर दिन कर सकते है।
8. रुई के टुकड़े को सेब का सिरका में भिगोकर अपने काले घेरे पर लगाए।इसे 15 से 20 मिनट तक सूखने दे।फिर इसे ठंडे पानी से धो ले।अधिक परिणाम के लिए इसे दिनभर में आप 2 बार इस्तेमाल कर सकते है। 
9. रात को सोने पहले जैतून के तेल से आँखों के नीचे काले घेरे पर हल्के हाथोंसे मालिश करें।सुबह ठंडे पानी से धो ले।यह क्रिया आप रोजाना कर सकते है।
10 . चाय पत्ती को पानी मे उबाल लेंयह पानी ठंडा होने के लिए रख दे।या फिर टी बैग को पानी मे डूबा ले।यह पानी रुई से अपने आँखों पे लगा।आप अधिक परिणाम के लिए इसका प्रयोग रोज कर सकते है।