धर्म-अध्यात्म

Published: Sep 13, 2022 06:19 PM IST

Pitru Paksha 2022पितृपक्ष में इन चीजों के दान से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद, कटेंगे जीवन के कष्ट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
File Photo

-सीमा कुमारी

सनातन धर्म में पितृ या श्राद्ध पक्ष में दान का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि पितृ पक्ष में अलग-अलग चीजों का दान करने से पितरों की आत्मा को संतुष्टि मिलती है और जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पितृपक्ष में कुछ चीजों का दान करने से प्राप्त होने वाले लाभों की जानकारी लोगों को कम ही होती है। आइए जानें पितृपक्ष में किन-किन वस्तुओं का दान करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, गाय का दान सभी दानों में श्रेष्ठ माना जाता है, लेकिन श्राद्ध पक्ष में किया गया गाय का दान हर सुख और धन-संपत्ति देने वाला माना गया है।

महाभारत के अनुसार, श्राद्ध पक्ष में गुड़ का भी दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पूर्वजों के आशीर्वाद से दरिद्रता का नाश होता है।

अन्नदान में गेहूं, चावल का दान करना चाहिए। इनके अभाव में कोई दूसरा अनाज भी दान किया जा सकता है। यह दान संकल्प सहित करने पर मनोवांछित फल देता है।

श्राद्ध के हर कर्म में तिल का महत्व है। इसी तरह श्राद्ध में दान की दृष्टि से काले तिलों का दान संकट, विपदाओं से रक्षा करता है।

ज्योतिषियों के अनुसार, पितृ पक्ष में स्वर्ण दान करना बेहद लाभकारी माना गया है। सोने का दान कलह का नाश करता है।

अगर आप आर्थिक रूप से संपन्न हैं तो श्राद्ध पक्ष में किसी कमजोर या गरीब व्यक्ति को भूमि का दान आपको संपत्ति और संतान लाभ देता है।