धर्म-अध्यात्म

Published: Jun 24, 2022 11:24 AM IST

Yogini Ekadashi 2022'योगिनी एकादशी' के दिन ये उपाय कर सकते हैं आपका बेड़ा पार, मिलेगी लक्ष्मीनारायण की कृपा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
File photo

-सीमा कुमारी

‘योगिनी एकादशी’ का व्रत भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए किया जाता है। इस साल योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi) व्रत 24 जून, शुक्रवार को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस एकादशी (Ekadashi) के व्रत से सभी पाप और दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही व्रती को मृत्यु के बाद स्वर्ग में जगह मिलती है।  

मान्यताएं हैं कि इस व्रत को करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए कुछ खास उपाय करते हैं। आइए जानें वो उपाय –

‘योगिनी एकादशी’ के दिन भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाना बाद शुभ माना गया है। भक्त इस दिन चावल के खीर में तुलसी का पत्ता चढ़ाकर भगवान विष्णु को भोग लगाते हैं। इससे नारायण प्रसन्न होते हैं और भक्तों की इच्छा पूरी करते हैं। हालांकि इसमें इस एक बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि एकादशी के दिन तुलसी का पत्ता न तोड़े जाएं।

भगवान विष्णु को पंचामृत बहुत प्रिय है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन में वृद्धि और सारी इच्छा पूरी होती है।

योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को दक्षिणावर्ती शंख से जल अर्पित करना अतिशुभ माना जाता है। भगवान की पूजा के बाद पीले चावल, चने की दाल, गुड़, केला, वस्त्र इत्यादि वस्तुओं का दान करना शुभ होता है। ऐसा करने पर भगवान विष्णु की कृपा से सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है।

योगिनी एकादशी की शाम तुलसी की पूजा की जाती है। साथ ही तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाया जाता है। इसके बार कम से कम 11 बार तुलसी की परिक्रमा की जाती है। ऐसा करने से धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

एकादशी के दिन पीपल को जल अर्पित करने के बाद वहां दीपक जलाया जाता है। मान्यता है कि पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। योगिनी एकादशी के दिन ऐसा करने पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलती है।