धर्म-अध्यात्म

Published: Nov 10, 2021 12:07 AM IST

Chhat Puja 2021छठ महापर्व के अवसर पर यूपी, बिहार सहित इन राज्यों में भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश, देखिए लिस्ट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: छठ महापर्व (Chhath Puja) उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। कठिन नियम-निष्ठा के कारण छठ को सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। यह त्योहार चार दिनों तक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से हो गई है और यह 11 नवंबर तक चलेगी। 

छठ पर्व के दौरान सबसे कठिन निर्जला व्रत होता है, जिसे लगातार 36 घंटों तक रखा जाता है।यह पर्व अपने देश में ही नहीं, बल्कि नेपाल जैसे देशों में भी यह त्योहार मनाते  है। ऐसा माना जाता है कि छठ पूजा की उत्पत्ति ऋग्वेद से हुई है। पुरातन काल में हस्तिनापुर की द्रौपदी और पांडव भी अपने खोए हुए राज्य को वापस पाने के लिए और समस्याओं को हल करने के लिए इस त्योहार को मनाते थे। 

इन राज्यों में छुट्टी घोषित 

छठ महापर्व को देखते हुए उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने अवकाश घोषित किया है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने इस साल 10 नवंबर को छठ महापर्व को लेकर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। वहीं, बिहार में भी छठ पूजा की छुट्टी होगी।