छठ पूजा में ये करना न भूलें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

    Loading

    -सीमा कुमारी

    चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व (Chhath Puja) आज 8 नवंबर सोमवार से शुरू हो चुकी है।आज छठ का पहला दिन यानी ‘नहाय-खाय’ है। ‘छठ पूजा’ का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक है और छठ पूजा के व्रत में नियम का विशेष महत्व होता है।

    मान्यता है कि व्रत नियमों का पालन करने वाले श्रद्धालु की छठी मइया हर मनोकामना पूरी करती हैं। आइए जानें वो काम जिन्हें छठ पूजा में करना फलदायी माना जाता है:

    मान्यता है कि, छठ पूजा में गरीब या जरूरतमंद लोगों की मदद करने से छठी मइया प्रसन्न होती हैं। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति की मदद करते हैं जो छठ का सामान खरीदने में असर्मथ हो। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

    ‘छठ पूजा’ का व्रत रखने वाली व्रती महिला को बहुत पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि, व्रती महिला की सेवा करने वालों पर छठी मइया बहुत प्रसन्न होती हैं और उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं | इसलिए छठ व्रत करने वाली महिला की सेवा करना फलदायी माना जाता है।

    ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, छठ पूजा में सूर्य देव को अर्घ्य देने की परंपरा है। भगवान सूर्य को तांबे के बर्तन से अर्घ्य देना बहुत ही अधिक शुभ माना जाता है।

    मान्यता है कि छठ पूजा का प्रसाद बांटने से छठी मइया प्रसन्न होती हैं। इसलिए छठ पूजा का प्रसाद अधिक मात्रा में बनाना चाहिए।

    छठ पूजा में सफाई का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि गंदगी में पूजा करने वालों को व्रत का फल नहीं मिलता है। इसलिए छठ पूजा में सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।