धर्म-अध्यात्म

Published: Mar 14, 2021 08:00 AM IST

धर्म-अध्यात्मआज है खरमास, इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

-सीमा कुमारी

हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज यानी 14 मार्च, रविवार से खरमास शुरू हो गया है। मान्यताओं के अनुसार, सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और 14 अप्रैल 2021 तक यहीं रहेंगे। इसी के साथ एक महीने के लिए सभी तरह के शुभ और मांगलिक काम बंद हो जाएंगे। यानी, अब अगर कोई शुभ काम करना है तो 14 अप्रैल के बाद शुभ मुहूर्त का इंतजार करें। बता दें कि हर साल दो बार खरमास लगता है। एक बार तब, जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं और दूसरी बार तब, जब वे मीन राशि में प्रवेश करते हैं। दोनों ही स्थितियों में गुरु बृहस्पति निस्तेज हो जाते हैं। शास्त्रों में किसी भी शुभ कार्य के लिए बृहस्पति का होना अनिवार्य बताया गया है। यही वजह है कि खरमास के दौरान सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं। ऐसे में जानना बहुत जरूरी  है कि इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं। चलिए जानें इस बारे में…

खरमास में क्या नहीं करना चाहिए, जरूर जानें-