धर्म-अध्यात्म

Published: Dec 04, 2021 01:52 PM IST

Surya Grahan 2021आज लगा है साल का आखिरी 'सूर्य ग्रहण', खत्म होने के बाद याद से करें ये काम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: इस साल (2021) का आखिरी और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लग चुका है। आपको बता दें कि ये सूर्यग्रहण 4 घंटे का है। बता दें कि आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज ही के दिन शनैचरी अमावस्या है। बता दें कि साल का आखिरी और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। इस सूर्य ग्रहण को ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका और दक्षिण अफ्रीका में देखा जा सकता है। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण से पूर्व सूतक काल (Sutak Kaal) लगता है, जिसमें कई कार्यों को करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए। 

ये है सूर्य ग्रहण 2021 समय

आज यानी मार्गशीर्ष अमावस्या को सूर्य ग्रहण दिन में 10 बजकर 59 मिनट से प्रारंभ हो चुका है। अब ये सूर्य ग्रहण लगभग चार घंटे तक रहेगा और दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर खत्म हो जाएगा।

 

सूर्य ग्रहण के बाद करें काम 

1. आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण के बाद गंगाजल मिले पानी से स्नान करना चाहिए। 

2. मान्यताओं के अनुसार पूजा स्थान की सफाई करनी चाहिए। इसके बाद भगवान का दर्शन एवं पूजा पाठ करें। 

3. पूजा पाठ के बाद अन्न और जरूरत के समान गरीबों को दान करें। 

4. अपने घर की साफ-सफाई करें। नकारात्मकता को दूर करने के लिए नमक मिले पानी से पोछा लगा सकते हैं। 

5. ग्रहण के बाद ताजा भोजन बनाकर खाना चाहिए। ग्रहण से पूर्व बने भोजन के सेवन की मनाही होती है।