पर्यटन
Published: Nov 02, 2020 06:23 PM ISTपर्यटनअसम का 'टी- सिटी' डिब्रूगढ़ है बेहद खूबसूरत, ज़रूर जाएं घूमने
वैसे तो हमारा पूरा देश ही घूमने योग्य है, लेकिन कुछ कुछ जगह की बात ही अलग होती है। उसमें से एक है असम, यहाँ की खूबसूरती का कोई जवाब ही नहीं है। ऐसे में आज हम जानेंगे असम के डिब्रूगढ़ शहर के बारे में। जिसे भारत की ‘टी सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है। यहां के चाय के बगान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यह शहर अपने आप में शांति और सुकून को समेटे हुए है। भारत के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों के लिए असम का डिब्रूगढ़ शहर हमेशा से प्रमुख स्थान रहा है। तो आइए जानते हैं यहां के कुछ पर्यटन स्थलों के बारे में…
चाय बगान-
जैसा की हमने आपको बताया यह शहर चाय के बागानों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहाँ आपको हरे- भरे और विशाल चाय बागानों देखने को मिलते हैं। यह दिखने में इतने खूबसूरत होते हैं कि यहाँ आपको शांति का एक अद्भुत अनुभव होगा। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
Namphake Buddhist मोनेस्ट्री-
नहार्काटिया गांव-