पर्यटन

Published: Mar 09, 2024 09:45 AM IST

CISF Raising Day 202410 मार्च को है केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल स्थापना दिवस ! जानें कितनी अहम है सुरक्षा में इसकी भूमिका

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का स्थापना दिवस 2024 (सोशल मीडिया)

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: हर साल 10 मार्च को ‘केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का स्थापना (Central Industrial Security Force) दिवस मनाया जाता है। आपको बता दें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल गृह मंत्रालय के तहत कार्य करता है। इसकी स्थापना 1969 में CISF अधिनियम, 1968 के तहत की गयी थी। आज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का स्थापना दिवस (CISF Raising Day 2024) के अवसर पर आइए जानें इसके उद्देश्य, इतिहास

जानें इसका पूरा इतिहास

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) अर्धसैनिक बल हैं, जिसका कार्य सरकारी कारखानों एवं अन्य सरकारी उपक्रमों को सुरक्षा प्रदान करना है।

यह देश के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों की भी सुरक्षा करता है। इस बल का गठन 10 मार्च 1969 में हुआ था। इस बल की संख्या लगभग 1.50 लाख है। सरकारी उपक्रमों की सुरक्षा के अलावा, देश के आंतरिक सुरक्षा, विशिष्ट लोगों की सुरक्षा, मेट्रो, परमाणु संस्थान, ऐतिहासिक धरोहरों आदि की भी सुरक्षा करता है।

क्या हैं CISF का कार्य

CISF के कर्तव्य में बेहतर सुरक्षा प्रदान करना और सरकार के संवेदनशील प्रतिष्ठानों और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं की सुरक्षा करना शामिल है। जैसे कि हम आपको पहले ही बता चुके है कि पूरे देश में 300 से अधिक औद्योगिक इकाइयों और सरकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए CISF सुरक्षा प्रदान करता है। 

                                                           केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का स्थापना दिवस 2024 (सोशल मीडिया)

यह भारत सरकार के भीतर निजी उद्योगों और अन्य संगठनों को परामर्श सेवाएं भी प्रदान करता है।  सीआईएसएफ की कुछ बटालियन कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के लिए भी काम करती है। CISF का फायर विंग उद्योगों में दुर्घटनाओं के दौरान मदद करता है।

कैसे हुई थी इसकी CISF शुरुआत

सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CISF) की स्थापना 10 मार्च, 1969 को संसद में एक अधिनियम के पारित होने के बाद की गई थी। संसद के एक अन्य अधिनियम ने 1983 में भारत के एक सशस्त्र बल के रूप में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की स्थापना की गई थी।

इसे 15 जून 1983 को कानून में हस्ताक्षरित किया गया था। प्रत्येक वर्ष 10 मार्च को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के सम्मान में CISF स्थापना दिवस मनाया जाता है।

जागरूकता बढ़ाना है मुख्य उद्देश्य

सीआईएसएफ CISF) का अंतर्राष्ट्रीय दिवस महत्वपूर्ण औद्योगिक उद्यमों और क्षेत्रों द्वारा आवश्यक सुरक्षा की गंभीरता के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। लोगों के लिए सुचारू उत्पादकता और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए, औद्योगिक स्थलों जैसे परमाणु सुविधाओं, एयरलाइनों, जलविद्युत बांधों, ऐतिहासिक स्मारकों, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, और कई अन्य को सीआईएसएफ सुरक्षा की आवश्यकता है।

आपको बता दें सीआईएसएफ CISF) का मुख्य उद्देश्य है सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों सहित देश में औद्योगिक उद्यमों के लिए बेहतर सुरक्षा और सुरक्षा प्रदान करना है। सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी में 12 रिजर्व रेजिमेंट और आठ प्रशिक्षण संस्थान शामिल है।