पर्यटन

Published: Jul 06, 2022 03:11 PM IST

Indian Ghost Roadsभूतियां सड़कें: ये है भारत के खौफनाक रास्तें, यहां दिन में भी जाना है मना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(File Photo)

नई दिल्ली: देश में कई ऐसी जगहें के बारे में सूना होगा जो भूतिया, डरावनी है, आपको बता दें कि देश में कुछ ऐसे सड़कें भी है जिन्हे भूतियां कहा जाता है और इतना ही नहीं बल्कि वहां दिन में भी जाने पर मनाई है। दुनिया में कई लोग ऐसे है जो भुत को नहीं मानते वहीँ कुछ मान्यताएं ऐसी भी है जिसकी वजह से भूत होने पर लोग विश्वास रखते है। हालांकि इस बारे में किसी के पास कोई स्पष्टीकरण नहीं है, लेकिन लोग आज भी इसे सच मानते हैं और दिन में भी जाने से डरते हैं। तो आज हम आपको देश के कुछ ऐसे सड़कों के बारे में बताने जा रहे है, जो भूतियां है, जहां जाने से लोग कतराते है, आइए जानते है इन भूतियां सड़कों के बारे में.. 

दिल्ली: कैंट रोड 

सबसे पहले हम आपको देश की राजधानी दिल्ली के एक रोड के बारे में बताते है जिसे भूतियां  कहा जाता है। दरअसल दिल्ली के  कैंट रोड को भी लोग हॉन्टेड बताते हैं और यहां से यात्रा करने वाले लोगों का दावा है कि इस रोड पर एक सफेद साड़ी वाली महिला का भूत घूमता है। इस बारे में कहा जाता है कि इस रोड पर घूमती महिला लिफ्ट मांगती है और गाड़ी नहीं रोके पर गाड़ी के साथ-साथ दौड़ने लगती है और परेशान करती है। हालांकि, इसको लेकर कोई प्रमाण नहीं है। लेकिन आज भी इस रोड पर जाने से लोग डरते है। 

झारखंड: नेशनल हाईवे-33

आपको बता दें कि दिल्ली के अलावा झारखंड की राजधानी रांची और जमशेदपुर को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-33 पर कई ऐसे एक्सीडेंट होते हैं, जो असामान्य होते हैं। इसको लेकर कुछ लोग कहते हैं यह भूत कर रहा है तो कुछ लोगों का मानना है कि सड़क शापित है। इस हाईवे के दोनों ओर एक मंदिर है और मान्यता है कि यदि कोई ड्राइवर रुककर दोनों मंदिरों में प्रार्थना नहीं करता है तो उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है।यह काफी अजीब है, लेकिन लोगों का मानना है कि यह सच है, और लोग इस सड़क पर जाने से डरते है। 

तमिलनाडु: हाईवे 

दरअसल लिस्ट में  तमिलनाडु भी आता है। आपको बता दें कि इस तमिलनाडु के सत्यमंगलम वन्यजीव अभयारण्य के बीच से गुजरने वाले हाईवे को भी लोग हॉन्टेड मानते हैं और उनका कहना है कि यह काफी डरावना है।लोगों का कहना है कई बार उन्होंने सड़क से गुजरते समय अजनबियों का आवाज सुनी और रोशनी भी देखी। हालांकि, अब तक इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है। ज्ञात हो कि इसी जंगल में डाकू वीरप्पन भी रहता था, जिसे बाद में पुलिस ने मार गिराया था। हालांकि इस सड़क को लकेर लोगों में आज भी खौफ है। 

मुंबई-गोवा: हाईवे

आपको बता दें कि मुंबई-गोवा हाईवे पर काशेड़ी घाट को हॉन्टेड माना जाता है और लोगों का मानना है कि खूबसूरती के लिए फेमस ये जगह रात के डरावनी हो जाती है। लोगों का कहना है कि रात के समय यहां से गुजरने वाली गाड़ियों को एक औरत रोकती है और जो ड्राइवर बिना गाड़ी रोके निकलने की कोशिश करता है, उसका आगे एक्सीडेंट हो जाता है। 

(नोट: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)