पर्यटन

Published: Aug 26, 2020 05:30 PM IST

पर्यटनआइए करते हैं सैर झीलों के शहर उदयपुर की

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

उदयपुर राजस्थान का एक प्रमुख पर्यटन शहर है। जिसे झीलों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। उदयपुर चारों ओर से सुंदर अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जो इस शहर को बहुत ही खूबसूरत बनाती हैं। इस शहर की पिछोला झील में आप नाव की सवारी भी कर सकते हैं। यह ‘ज्वेल ऑफ मेवाड़’ से लेकर ‘पूर्व के वेनिस’ तक के आकर्षण के लिए अपने दिए गए सभी नामों को सही ठहराता है। तो आइए जानते हैं यहाँ के पर्यटन स्थलों के बारे में…

बागोर की हवेली (Bagore Haveli)-

बागोर की हवेली पिछोला झील के पास स्थित है। इस हवेली का निर्माण 18 वीं शताब्दी में मेवाड़ के शाही दरबार में मुख्यमंत्री अमीर चंद बड़वा द्वारा किया गया था। इसके बाद यह हवेली वर्ष 1878 में बागोर के महाराणा शक्ति सिंह का निवास स्थान बन गई जिसकी वजह से इसका नाम बागोर की हवेली पड़ गया। इस हवेली को संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया गया है, जो मेवाड़ की संस्कृति को प्रस्तुत करता है। 

सहेलियों की बारी (Saheliyon Ki Bari)-

सहेलियों की बारी का निर्माण संग्राम सिंह द्वितीय द्वारा रानी और उनकी सहेलियों को उपहार के रूप में करवाया गया था। राजा ने स्वयं इस बगीचे को डिज़ाइन किया और इसे एक आरामदायक जगह बनाने का प्रयास किया, जहां रानी अपने 48 सहेलियों के साथ आराम कर सकती थीं। यह उदयपुर में घूमने वाली सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

विंटेज कार संग्रहालय (Vintage Car Museum)-

विंटेज कार संग्रहालय उदयपुर के खास दर्शनीय स्थलों में से एक है। जो मोटर और कार में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए एक मुख्य आकर्षण है।  इस म्यूज़ियम का उद्घाटन साल 2000, फरवरी माह में किया गया था, जिसके बाद यह बहुत की लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया। इस म्यूज़ियम में कई पुरानी कारों, जैसे 1934 की रोल्स-रॉयस फैंटम, जो जेम्स बॉन्ड फिल्म ऑक्टोपुसी में इस्तेमाल हुई थी। 

लेक पैलेस (Lake Palace)-

लेक पैलेस उदयपुर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो एक प्रसिद्ध विवाह स्थल भी है। लेक पैलेस पिछोला झील के द्वीप पर स्थित है, जिसका निर्माण महाराणा जगत सिंह द्वितीय द्वारा 1746 में करवाया गया था।1960 के दशक में इसको एक लक्जरी होटल में तब्दील कर दिया गया था। अब यह ताज लक्जरी रिसॉर्ट्स का एक हिस्सा है। इस शानदार होटल को कई हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में भी दिखाया गया है।