पर्यटन

Published: Nov 04, 2020 07:02 PM IST

पर्यटनअवश्य घूमें राजस्थान का शहर पुष्कर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

राजस्थान में ऐसी बहुत से जगह हैं, जो पर्यटन की दृष्टि से बहुत लोकप्रिय हैं। उन्हीं में से एक है राजस्थान का प्रसिद्ध पुष्कर शहर। यह शहर बहुत ही खूबसूरत है और यहां बहुत से पर्यटन स्थल भी हैं। यह शहर पर्यटन के साथ-साथ अपने पकवानों के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। तो आइए जानते हैं यहां के कुछ खास पर्यटन स्थलों के बारे में…

पुष्कर झील-
पुष्कर शहर में ही लगभग 50 से भी अधिक घाट बने हैं, जो कि बेहद खास हैं। इन्हें देखने हर साल बहुत से लोग आते हैं। पूर्णिमा की शाम में पुष्कर झील में बहुत से लोग डुबकी लगाने आते हैं। पुष्कर झील पांच पवित्र झीलों में से एक माना जाता है।

सराफा बाज़ार-
सराफा बाज़ार पुष्कर में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला बाज़ार है। जहां राजस्थानी ड्रेस, स्तशिल्प,एंटिक समान और देवी-देवताओं की रंगीन मूर्तियां मिलती है। पुष्कर में सड़क किनारे ही यह दुकानें लगी होती हैं, जहां आपको आपकी ज़रूरत की सभी चीज़ें मिल जाती हैं। सराफा बाज़ार खरीदारी के लिए पूरे पुष्कर में बेहद प्रसिद्ध है।

नाग पहाड़-
पुष्कर में ऐसे कई सुंदर और मन को मोह लेने वाले नज़ारे हैं। जो सैलानियों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक माने जाते हैं। नाग पहाड़ एक झील के किनारे स्थित है, यदि आपको शांत जगह घूमना पसंद है तो आप यहां आ सकते हैं। पौराणिक समय से यह भी माना जाता है कि अगस्त्य मुनि यहीं निवास करते थे और ब्रह्मा के पुत्र वातु का भी इसी पहाड़ पर निवास स्थल हुआ करता था। इसके अलावा आप यहां पांच दिवसीय ऊंट मेला और कैमल सफारी का भी मज़ा उठा सकते हैं।