पर्यटन

Published: Nov 24, 2023 02:51 PM IST

Indians Require Permission to Visitअपने ही देश में घूमने के लिए भारतीयों को लेना पड़ता है परमिट, जानिए कौन सी जगह और क्या है वजह

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नवभारत डेस्क: भारत (India) एक आजाद देश है भारत की आजादी के लिए हर भारतीय ने उस वक्त एक लंबी लड़ाई लड़ी। उसके बाद अंग्रेजो को मुल्क छोड़कर जाना पड़ा। लेकिन आप जानते हैं अंग्रेजों के समय में भारत कई ऐसी जगहें (Places) थी जहां पर भारतीयों (Indians) को जाने (Visit) नहीं दिया जाता था। उसके लिए परमीशन (permission) लेकर जाना पड़ता था। आजादी के बाद सभी ने सुकून की सांस ली और फिर इस देश में मिल जुलकर रहने लगे। लेकिन अब भी भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां जाने के लिए आप को परमिशन लेनी पड़ती है। अगर यकीन नहीं हो रहा है तो चलिए हम आपको भारत के उन जगहों के नाम और परमिशन का कारण बताते हैं। 

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप भारत का केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है और इसके नाम से ही यह मालूम पड़ता है कि यह कई छोटे-छोटे द्वीपों का एक समूह है। लक्षद्वीप में 36 द्वीप शामिल हैं। जिनमें से 10 पर पर्यटन की इजाजत है। लेकिन वहां जाने के लिए भी लोगों को परमिट की जरूरत पड़ती है। आप ऐसे ही लक्ष्यद्वीप की यात्रा पर नहीं निकाल सकते। आवश्यक दस्तावेजों में पहचान प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होती है। इस परमिट के लिए ₹50 चार्ज किया जाता है। 
 
लद्दाख
लद्दाख जम्मू कश्मीर का काफी संवेदनशील क्षेत्र है। क्योंकि यह भारत और पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है और यहां की खूबसूरती पर्यटकों को आकर्षित करती है, इसलिए बड़ी संख्या में यहां पर पर्यटक पहुंचते हैं। लेकिन यहां पर यात्रा करने के लिए इनर लाइन परमिट की जरूरत होती है। आवश्यक दस्तावेजों में वैलिड राष्ट्रीय प्रमाण पत्र जो सेल्फ अटेस्टेड हो उसकी जरूरत होती है और यह परमिट एक दिन के लिए वैलिड होता है। 
 
सिक्किम 
सिक्किम भारत पूर्वोत्तर राज्यों में से एक है। इस राज्य का कुछ हिस्सा प्रोटेक्टेड कैटेगरी में आता है और इसलिए यहां जाने के लिए परमिशन की जरूरत होती है। यात्रियों को यह परमिशन टूरिज्म और एविएशन डिपार्मेंट द्वारा दी जाती है। आप चाहे तो इन्हें बागडोगरा एयरपोर्ट के चेक पोस्ट से भी पा सकते हैं। 
 
नागालैंड 
नागालैंड अपने बॉर्डर को म्यांमार के साथ साझा करता है। यहां करीबन 16 ट्राइब्स रहते हैं। उनकी अपनी अलग भाषा, वेशभूषा और परंपरा है। इस राज्य में भी यात्रा के लिए परमिट की जरूरत होती है। यह आपको कोहिमा, दीमापुर, नई दिल्ली, शिलांग और कोलकाता से आसानी से मिल सकती है और आप चाहे तो ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं। 
मिजोरम 
मिजोरम भी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में से एक है। यह म्यांमार और बांग्लादेश के साथ इंटरनेशनल सीमा शेयर करता है। इस वजह से पर्यटकों को मिजोरम में घूमने के लिए इनर लाइन परमिट की जरूरत होती है। जो लेइपुंग हवाई अड्डे से प्राप्त किया जा सकता है। परमिट पाने के लिए जरूरी दस्तावेजों में चार पासपोर्ट साइज फोटो और एक फोटो आईडी जिसमें पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस या फिर पासपोर्ट होना जरूरी है।