पर्यटन

Published: Sep 20, 2020 05:41 PM IST

पर्यटनअपनी खूबसूरती और वातावरण के लिए प्रसिद्ध है मेघालय का शिलांग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मेघालय राज्य में स्थित शिलांग एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। जो मेघालय की राजधानी भी है। अपनी रमणीय पहाड़ियों के कारण इसे “पूर्व का स्कॉटलैंड” भी कहां जाता हैं। शिलांग हिल स्टेशन को बादलो का निवास स्थान भी कहां जाता है। तो आइए जानते हैं यहां के पर्यटन स्थलों के बारे में…

उमियम झील-

उमियम झील एक मानव निर्मित झील है। यह झील शिलांग से 15 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर दिशा में स्थित हैं। प्राकृतिक प्रेमियों को यह झील अपनी ओर आकर्षित करता है। यह एक शानदार पिकनिक स्पॉट हैं।

हाथी झरना-

हाथी फाल्स शिलांग का प्रमुख स्थल है। यह बेहद प्रसिद्ध और लोकप्रिय फॉल्स में से एक हैं। हाथी का झरना पर्यटकों के लिए एक स्वर्ग के सामान है। अंग्रेजों ने इस जलाशय को हाथी के आकार के कारण हाथी झरना या एलीफैंट फाल्स नाम दिया था। 

डेविड स्कॉट ट्रेल-

डेविड स्कॉट ट्रेल प्रसिद्ध और लोकप्रिय ट्रेकिंग मार्ग है। इसका नाम ब्रिटिश अधिकारी डेविड स्कॉट द्वारा रखा गया था। इस मार्ग का उपयोग बांग्लादेश और असम के बीच किया जाता है। इस स्थान पर ट्रैक के लिए अक्टूबर और नवम्बर महीना सबसे अच्छा माना जाता है। 

शिलांग पीक-

शिलांग के पर्यटन स्थल में शामिल शिलांग पीक समुद्र तल से 6449 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह सबसे उच्चतम बिंदु है। सैलानी दूरबीन से पक्षियों का आकर्षिक दृश्य देख सकते हैं। यह स्थान कोहरे से घिरा हुआ रहता है। यह स्थान अपनी खूबसूरती और वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।