केरल का बेकल है एक ऐतिहासिक नगर, जानें यहां के अन्य पर्यटन स्थलों के बारे में

Loading

केरल में स्थित बेकल अपने खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां की सुंदरता को समुद्री आबोहवा, ऐतिहासिक परिदृश्य, शांति और बेकवाटर बेहद अच्छे से परिभाषित करते हैं। यह नगर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो प्राकृतिक सौंदर्यता के साथ-साथ अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। मालाबार तट पर स्थित यह नगर केरल के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है। तो आइए जानते हैं यहां के कुछ खास पर्यटन स्थलों के बारे में…

बेकल का किला-
लगभग 40 एकड़ के क्षेत्र में फैला बेकल का किला 300 साल पुराना बताया जाता है। यह नगर के सबसे प्रसिद्ध आकर्षणों में से एक है। समुद्री परिदृश्य के साथ यह और भी अद्भुत नज़र आता है। यह एक विशाल किला है और बेहद ही खूबसूरत भी है। यह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। 

अनंतपुर झील मंदिर-
अनंतपुर झील मंदिर केरल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों में गिना जाता है। यह मंदिर चार कोनों वाली झील से घिरा हुआ है। यह मंदिर नवीं शताब्दी से संबंध रखता है। इस मंदिर का मुख्य आकर्षण बबिया नामक एक मगरमच्छ है, माना जाता है कि यह जीव कई सालों से इस स्थल की सुरक्षा कर रहा है। ज़्यादातर पर्यटक ‘बबिया’ के आक्रषण के कारण ही यहां आते हैं।

मलिक दीनार मस्जिद-
यह एक अद्भुत मस्जिद है जिसका निर्माण केरल शैली में किया गया है। आत्मिक व मानसिक शांत से भरपूर यह एक खास स्थल है। इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों का यहां ज़रूर आना चााहिए। यह मस्जिद अपनी वास्तुकला के लिए ज़्यादा प्रसिद्ध है। माना जाता है इस मस्जिद को मलिक दीनार से स्थापित किया था।

बेकल बीच-
लगभग 36 एकड़ के क्षेत्र में फैला यह बीच साल भर सैलानियों को आकर्षित करता है। अगर आप किसी शांत स्थल की खोज में हैं तो आपको यहां जरूर आना चाहिए। आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ भी आ सकते हैं। यहां सुबह और शाम का नज़ारा काफी शानदार होता है।