पर्यटन

Published: Oct 18, 2020 02:30 PM IST

पर्यटनयह हैं थॉर के कुएं के बारे में अनसुलझे रहस्य

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

हमारी पृथ्वी कई रहस्यों को अपने में संजोय हुए है। दुनियाभर में ऐसे कई देश हैं जहाँ कई रहस्यमयी स्थान हैं, जो इन्हीं रहस्यों की वजह से विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। इन्हीं रहस्यमयी जगहों में से एक है थॉर का कुआं। इस कुएं के बारे में यह मान्यता है कि इसमें कोई दैत्य रहता है। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

वहीं विज्ञान भी इस गुत्थी को सुलझाने में असफल रहा है। थॉर का कुआं अमेरिका के ओरेगन कोस्ट दरिया किनारे पर स्थित है, जिसमें एक बहुत बड़ा कुंड है। इस कुंड की खासियत यह है कि यहाँ हमेशा पानी गिरता रहता है, लेकिन यह कुंड समुद्र के पानी से भी नहीं भरता है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में और कुछ – 

थॉर का कुआं-

थॉर का कुआं Yachats शहर से पांच किलोमीटर दक्षिण में Cape Perpetua में स्थित है। इसके अलावा इस कुएं के पश्चिम में प्रशांत महासागर और पूर्व में ओरेगन कोस्ट है। उत्तर में कैलिफोर्निया और दक्षिण में कोलंबिया नदी है। इस कुएं में एक होल है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह होल शुरुआत में समुद्री गुफा था, जिसके ऊपर का भाग गिर जाने से यह कुंआ बन गया है।

यह कुंड तब पानी से भर जाता है जब सुमद्र में लहरें उठती हैं। फिर उसके बाद इसके आसपास से पानी के बुलबुले छूटने लगते हैं। यह कुआं छिद्रदार होने की वजह से इसके चारों ओर से पानी अंदर-बाहर आता-जाता रहता है। यह कुआं तब खतरनाक हो जाता है जब समुद्र की लहरें उठती है। लोगों का कहना है कि उस समय कुआं लोगों को अपनी ओर खीचता है। जो बेहद ही खतरनाक होता है, क्यूंकि एक बार इसमें गिर जाने के बाद इससे बाहर निकलने की संभावना बेहद काम होती है।