पर्यटन

Published: Sep 18, 2020 03:20 PM IST

पर्यटनकेरल का वागमोन हिल स्टेशन है प्राकृतिक खूबसूरती से भरा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

भारत के केरल राज्य में स्थित वागमोन बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां का प्रकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। वागमोन अपनी पहाड़ियां, और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। इडुक्की की सीमा से लगा यह पर्वतीय स्थल प्राकृतिक प्रेमियों के लिए किसी खजाने से काम नहीं है। यहां कई पर्यटन स्थल हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। तो आइए जानते हैं उन स्थलों के बारे में…

वागामोन जलप्रपात-

वागामोन कुदरती खूबसूरती से भरा पड़ा है। यहां स्थित वागामोन जलप्रपात खास पर्यटन स्थल में से एक है। यह वाटर फॉल ज़्यादा बड़ा नहीं है, लेकिन इसकी दूधिया धार काफी हद तक आगंतुको को प्रभावित करती है। हरी-भरी वनस्पतियों के बीच निकलता यह झरना काफी खूबसूरत नज़र आता है।

थांगल परा-

थांगल परा एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक है, जहां सैलानी आना पसंद करते हैं। यह एक धार्मिक और व्यू प्वाइंट स्थल के रूप में जाना जाता है। इस स्थल पर एक बड़ा चट्टानी पत्थर रखा हुआ, जो इस स्थल को एक अलग पहचान देता है। यह स्थान यहां के किसी सूफी संत हसरत शेख फरीदुद्दीन बाबा का निवास स्थान हुआ करता था।

इडुक्की बांध-

पेरियार नदी पर बना इडुक्की बांध बेहद ही खूबसूरत है। बांध की आकर्षक संरचना यहां आने वाले सैलानियों को काफी हद तक प्रभावित करती है। इडुक्की बांध केरल के सबसे खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां पर्यटक आरामदायक समय बिताना पसंद करते हैं।

देवदार के जंगल-

वागामोन में आप देवदार के जंगल घूम सकते हैं। यह बेहद ही खूबसूरत जंगल है। देवदार के जंगल को कई फिल्मों में भी दर्शाया जा चूका है। यह अपने रोमांच और खूबसूरती के बल पर सैलानियों को यहां आने पर मजबूर करते हैं। ब्रिटिश राज्य के दौरान बसाया गया यह जंगल केरल के चुनिंदा सबसे खास पर्यटन स्थलों में से एक है।